फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There was fire in the electricity meter due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से बिजली मीटर में लगी थी आग

Wed, 11 Dec 2019 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was fire in the electricity meter due to short circuit
लोकनायक अस्पताल के बाहर शव मिलने का इंतजार करते परिजन। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। अनाज मंडी इलाके की जिस चार मंजिला इमारत में फैक्टरी चल रही थी, वहां एक दो नहीं बल्कि मशीनों की 15 यूनिटें लगीं हुई थीं। हर मंजिल पर पांच कमरे थे और लगभग हर कमरे में एक-एक यूनिट थी। क्राइम ब्रांच टीम की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ कि इमारत में सौ से ज्यादा लोग रहते थे। रविवार तड़के जब आग लगी तो दूसरी मंजिल पर सबसे पहले बिजली के मीटर में स्पार्किंग हुई और वहीं से आग ऊपरी मंजिलों की ओर बढ़ती चली गई। टीम फैक्टरी के मालिक रेहान के मैनेजर फुरकान को मंगलवार दोपहर घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी। टीम अब जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां करेगी, जिनमें रेहान का भाई इमरान, रिश्तेदार सोहैल समेत चार से पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर आशीष दुबे की टीम मैनेजर फुरकान को दोपहर करीब 12:30 बजे घटनास्थल पर लेकर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक जांच की। इसके अलावा पहली व दूसरी मंजिल की 3 डी स्कैनिंग कराई गई। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई कि सबसे पहले आग दूसरी मंजिल के बिजली मीटर में लगी थी। जांच में पुलिस को मौके से कोई अंगीठी या हीटर आदि नहीं मिला है, ऐसे में फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि आग इनकी वजह से लगी।
विज्ञापन

न्यायिक जांच के साथ नहीं हो सकती सीबीआई जांच: कोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अनाज मंडी अग्निकांड की न्यायिक जांच के साथ ही सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि यह प्रारंभिक चरण है और अधिकारियों को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की खंडपीठ ने याची वकील अवध कौशिक से कहा कि इस मामले की जांच को लेकर संबंधित विभाग से कोई गलती की जाती है तो एक निर्धारित समयावधि के बाद वह फिर से मामले की न्यायिक जांच के लिए नई याचिका दायर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed