Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The unborn innocent said goodbye before ever seeing the world.

Delhi News: दुनिया देखने से पहले ही अलविदा कह गया अजन्मा मासूम

Thu, 12 Nov 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
The unborn innocent said goodbye before ever seeing the world.
सोनिया विहार में डंपर और ऑटो की भिड़ंत का मामला
विज्ञापन


परिवार बच्चे का बेसब्री से कर रहा था इंतजार
दर्द होने के बाद पति अस्पताल से दिखाकर लौट रहा था

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। राजा और राखी का परिवार नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार रहा था, लेकिन एक ही पल में उनकी दुनिया उजड़ गई। पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। न सिर्फ जन्म लेने से पहले अजन्मा मासूम दुनिया को अलविदा कह गया, बल्कि अब राजा और राखी दोनों ही जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।
पूरा परिवार दोनों की सलामती के लिए दुआएं कर रहा है। राजा और राखी दोनों राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पेट में ही बच्चे की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह इमरजेंसी में राखी का ऑपरेशन किया गया। हादसे की वजह से पहले ही राखी बुरी तरह जख्मी है। ऐसे में अब ऑपरेशन होने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई है।
विज्ञापन

राखी की मां बबली देवी ने बताया कि राजा मूल रूप से गाजियाबाद के मुर्तजाबाद-भूपखेड़ी का निवासी है। फिलहाल वह राखी के साथ सोनिया विहार के चौहान पट्टी इलाके में रह रहा था। राजा का प्रिंटिंग प्रेस का काम है। राजा और राखी की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। राखी गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबली ने बताया कि गर्भ का समय लगभग पूरा हो चुका था। कुछ ही दिनों में उसके यहां बच्चा जन्म लेने ही वाला था। बुधवार रात से ही राखी को दर्द हो रहा था। राजा ने पत्नी को अस्पताल दिखाया। सुबह के समय राजा पत्नी को लेकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह पांचवें पुश्ते के पास पहुंचे तो वह हादसे का शिकार हो गए।
राखी की ननद रजनी ने बताया कि उसके भैया राजा पत्नी का बहुत ख्याल रख रहे थे। गर्भवती होने के बाद भाभी के खाने-पीने का पूरा ख्याल रखा जा रहा था। अपने बच्चे को लेकर राजा भी काफी उत्साहित थे, लेकिन हादसे ने उनकी दुनिया को उजाड़ दिया। रजनी ने रोते हुए कहा कि भगवान अब उनके भाई की हिफाजत करे।

दिवाली मनाकर लौट रहा था सतबीर का परिवार

मूल रूप से कासगंज निवासी सतबीर परिवार के साथ चौहान पट्टी इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी मोनी के अलावा छह माह की बेटी कनिका है। सतबीर ट्रॉनिका सिटी की एक पैकिंग की फैक्टरी में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से परिवार दिवाली मनाने के लिए कासगंज गया था। बुधवार को परिवार छुट्टी समाप्त होने के बाद बस से दिल्ली पहुंचा। तड़के यह लोग ऑटो में सवार होकर चौहान पट्टी की ओर जा रहे थे। इस बीच इनके ऑटो को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में सतबीर की मौत हो गई, जबकि पत्नी मोनी और बेटी कनिका जख्मी हो गए। दोनों का उपचार जारी है।


पुश्ता रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे डंपर

स्थानीय लोगों ने पुश्ता रोड पर 24 घंटे चल रहे डंपरों को लेकर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि डंपरों की वजह से अक्सर कोई न कोई हादसा हो जाता है। ज्यादातर डंपर तेज गति से चलते हैं। अक्सर गलत दिशा भी इनको चलते हुए देखा जाता है। लोगों ने दावा किया है कि जिस डंपर से हादसा हुआ, वह भी गलत दिशा ही चल रहा था। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। लोगों ने ऑटो चालकों पर भी जरूरत से ज्यादा सवारियों बिठाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed