फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The talk of filing false cases against AAP leaders proved to be true: Atishi

आप नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की बात सच साबित हुई : आतिशी

Sat, 04 Nov 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The talk of filing false cases against AAP leaders proved to be true: Atishi
आप नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की बात सच साबित हुई : आतिशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता व मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि भाजपा में लगातार अरविंद केजरीवाल का डर बढ़ता जा रहा है। इसी झल्लाहट में भाजपा अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए आप नेताओं पर झूठे मुकदमे कर रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के देवियापाड़ा विधानसभा से विधायक चैतर वसाबा पर लगाया गया झूठा मुकदमा इसी का प्रमाण है। इतना ही नहीं, गुजरात में आदिवासी विरोधी भाजपा का पर्दाफाश हुआ है।
पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आतिशी ने कहा कि भाजपा गुजरात के आदिवासियों के बेटे, उनकी मजबूत आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा के इस झूठे केस का जबाव आने वाले लोकसभा चुनाव में गुजरात का पूरा आदिवासी समाज देगा। गुजरात में भाजपा ने किसी भी आदिवासी नेता को नहीं उभरने दिया, अब भाजपा आदिवासियों की आवाज बने चैतर वसाबा को भी झूठे केस में फंसाकर रोकने का प्रयास कर रही है। चैतर वसाबा पर झूठा केस लोकसभा चुनाव में उनका आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने से रोकने की भाजपा की साजिश है।
विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने कहा कि गत दिनों उन्होंने आम आदमी पार्टी के एक-एक नेता, विधायक, मंत्री, सांसद पर झूठे केस लगाने की भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हो रही है। दो दिन पहले दिल्ली के श्रम मंत्री राजकुमार आनंद के घर 18 साल पुराने केस में 20 घंटे तक छापा मारा गया। वहीं शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के गुजरात के देवियापाड़ा से विधायक चैतर वसाबा पर भी इसी तरह का झूठा मुकदमा लगाया गया है। दरअसल चैतर बसाबा ने वन विभाग की ओर से एक आदिवासी किसान की फसल काटने का मुद्दा उठाया था। इस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं उनकी पत्नी को जेल में डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed