फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The Supreme Court asked the Uttar Pradesh government why is another case being registered after getting bail in one case

आजम खां केस: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, पूछा- एक में बेल मिलने के बाद दूसरा केस दर्ज क्यों, ऐसा क्यों हो रहा है?

Wed, 11 May 2022 02:28 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 May 2022 02:28 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि जेल में दो साल से बंद सपा नेता आजम खां को जमानत क्यों नहीं मिल रही। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि यह इत्तेफाक नहीं हो सकता कि जब आजम को जमानत मिलनी होती है तभी दूसरा केस दर्ज हो जाता है। 

विज्ञापन
The Supreme Court asked the Uttar Pradesh government why is another case being registered after getting bail in one case
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेल में बंद समाजवादी पार्टी नेता और रामपुर से विधायक आजम खां को एक केस में जमानत मिलने के बाद दूसरा केस दर्ज होने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है, एक केस में आजम खां को जमानत मिलती है तो दूसरा केस दायर हो जाता है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि आजम को जमानत क्यों नहीं दी जा रही है। वह दो साल से जेल में हैं। एक या दो मामले ठीक हैं लेकिन 89 मामलों में ऐसा नहीं हो सकता, यह इत्तेफाक नहीं है। जब भी जमानत मिलती है तो किसी और मामले में फिर से आजम को जेल भेज दिया जाता है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में अब मंगलवार को सुनवाई होगी। तब तक राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार को जमीन हड़पने के एक मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की जमानत अर्जी पर सुनवाई में देरी को लेकर दायर याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह एक चिंताजनक मामला है जिस पर विस्तृत सुनवाई की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले आजम खां की जमानत अर्जी पर सुनवाई में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह न्याय का मजाक है। सु्प्रीम कोर्ट ने कहा कि आजम को एक मामले को छोड़कर बाकी सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed