फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The speed of trains decreased on the Yamuna Bridge as the water level increased

Delhi News: जलस्तर बढ़ते ही यमुना ब्रिज पर घटी ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
The speed of trains decreased on the Yamuna Bridge as the water level increased
रेलवे ने दिया निर्देश, 20 किमी से अधिक की रफ्तार से नहीं चलाएं ब्रिज पर ट्रेनें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश और हरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी से दिल्ली स्थित यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। इसे देखते हुए रेलवे ने यमुना ब्रिज से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लोहे के पुल से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया गया है। ब्रिज के आगे ही ट्रेनों की रफ्तार बढ़ पा रही है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें यमुना ब्रिज से गुजरती हैं। इस ब्रिज से मालगाड़ी समेत 150 से ज्यादा ट्रेन गुजरती हैं।

बारिश की वजह से रेलवे के अधिकारी अलर्ट मोड में हैं। रेलवे स्टेशन, वाशिंग यार्ड और यमुना पुल पर नजर बनाए हुए हैं। ब्रिज के नीचे जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। सोमवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते अधिकारियों ने इस ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार को कम किया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सामान्य दिनों में इस ब्रिज से 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें गुजरती है, लेकिन अब ट्रेनों की रफ्तार को 20 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। जलस्तर खतरे के निशान से और ऊपर बढ़ता है तो इस ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कुछ ट्रेनें परिवर्तित रूट से वाया नई दिल्ली से चलाई जाएंगी। उधर, आनंद विहार, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली से संचालित होने वाली कई ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। ट्रेनें निरस्त होने की वजह से यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed