फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The person who robbed the doctor has been arrested

Delhi News: इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग डॉक्टर को बेहोश कर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
The person who robbed the doctor has been arrested
- डिफेंस कॉलोनी पुलिस ने आरोपी को तीन वर्ष बाद किया गिरफ्तार, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर डाक्टर भारत आए थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग डॉक्टर को बेहोश कर घर में लूटपाट करने वाले वांछित बदमाश अरुण उर्फ राहुल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पीने के पानी में नशीली गोलियां मिली दी थीं। आरोपी तीन वर्ष अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी इन दिनों चिराग दिल्ली इलाके में ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। उसने अपनी पहचान छिपा रखी थी। पीड़ित डॉ. सुभाष चोपड़ा पहले इंग्लैंड में प्रैक्टिस करते थे। किसी कांफ्रेंस के दौरान उनकी मुलाकात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मुलाकात हुई। इंदिरा गांधी ने उन्हें भारत आने का ऑफर दिया था। जिसके बाद वह 1982 से दिल्ली में रहने लगे थे।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुाक्त अंकित चौहान ने बताया कि वर्ष 2022 में वारदात करने के बाद यह दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में छिपकर रह रहा था। वह हाल ही में दिल्ली आया था। आरोपी फिर से वारदात करने की साजिश रच रहा था। पूछताछ में पता चला कि यह 2021 में कालकाजी इलाके में भी रायते में नींद की गोलियां मिलाकर वारदात को अंजाम दिया था। बाद में गिरफ्तार होकर जेल गया। बेल पर बाहर आने के बाद यह पंजाब भाग गया। वापस आया तो फिर 2022 में इसने डिफेंस कॉलोनी इलाके में डॉक्टर के यहां नाम बदलकर नौकरी की। मौका देखकर बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 11 नवंबर 2022 को डॉक्टर सुभाष चोपड़ा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि पीडि़त डॉक्टर ने आरोपी का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। यह 20 दिन पहले ही उनके यहां डॉमेस्टिक सर्वेंट के रूप में काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed