फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The market remained buzzing in Dhanteras due to Corona two years later the faces of the traders blossomed

Delhi: धनतेरस में बाजार रहे गुलजार, कोरोना के चलते दो साल बाद दिखी रौनक, व्यापारियों के खिले चेहरे

Mon, 24 Oct 2022 02:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Oct 2022 02:10 PM IST
सार

सरोजनी नगर मार्केट में सभी तरह की सामान की खरीदारी हुई तो जनपथ के फुटपाथ मार्केट में युवाओं ने फैंसी आइटम की। ओल्ड मिनी मार्केट जनपथ के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि वैसे तो त्योहार को लेकर पारंपरिक खरीदारी का जोर ज्यादा रहा लेकिन युवाओं में कपड़े की खरीदारी का जोश दिखा। 

विज्ञापन
The market remained buzzing in Dhanteras due to Corona two years later the faces of the traders blossomed
धनतेरस में गुलजार रहे बाजार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन की धनतेरस में व्यापारियों की खूब चांदी रही। शनिवार शाम से शुरू हुए इस त्योहार पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, सजावटी सामान समेत इलेक्ट्रॉनिक आइटम की जमकर खरीदारी हुई। एक अनुमान के अनुसार दिल्ली में करीब 5400 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।

विज्ञापन

तीन हजार करोड़ से अधिक की ज्वैलरी बिकी। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि बीते दो दिन बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। दो वर्ष कोरोना के कारण बाजार से दूर रहने वाले ग्राहकों ने  बाजार में पूरे जोर शोर से खरीदारी की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरोजनी नगर मार्केट में सभी तरह की सामान की खरीदारी हुई तो जनपथ के फुटपाथ मार्केट में युवाओं ने फैंसी आइटम की। ओल्ड मिनी मार्केट जनपथ के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि वैसे तो त्योहार को लेकर पारंपरिक खरीदारी का जोर ज्यादा रहा लेकिन युवाओं में कपड़े की खरीदारी का जोश दिखा। रेडीमेड गारमेंट एवं फैशन वाले कपड़ों को युवाओं ने पसंद किया। लाजपतनगर मार्केट के पूर्व प्रधान पंकज शर्मा ने बताया कि पिछले साल के मुताबिक इस साल मार्केट में लोगों ने जमकर अपनी-अपनी पसंद के सामान खरीदे।

विज्ञापन

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सदर बाजार हो या चांदनी चौक कमला नगर हो या सरोजनी नगर दिल्ली के सभी नामचीन बाजारों में रोजाना एक-एक लाख लोग पहुंच रहे थे।

इस धनतेरस में पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार दिल्ली में हुआ। ज्वैलरी, डेकोरेशन का सामान, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, बर्तन समेत अन्य सामानों की जमकर खरीदारी हुई। इस वर्ष आर्टिफिशियल ज्वैलरी की भी बड़ी मांग रही।

चांदनी चौक, दरीबा कलां, मालीवाड़ा, सदर बाजार, कमला नगर, अशोक विहार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, वजीरपुर, पितामपुरा, राजौरी गार्डेन, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, यूसुफ सराय, लाजपत नगर, प्रीत विहार, शाहदरा एवं लक्ष्मी नगर सहित विभिन्न बाजारों में सामानों की बिक्री के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश मंत्री एस राहुल ने बताया कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लोकल फॉर दिवाली का आवाहन किया गया था। सड़क के किनारे खोमचे और  ठेले पर स्वनिर्मित समान व कलाकृति खूब बिकीं। स्वदेशी सामानों के उत्पादन को बढ़ावा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed