{"_id":"6afc6ee064979d0e9709db3f","slug":"the-kingpin-has-been-killed-and-his-close-associate-is-in-jail-yet-the-gang-war-shows-no-signs-of-stopping-ashram-news-c-503-1-del1005-3396-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सरगना मारा गया, करीबी जेल में, फिर भी नहीं थम रही गैंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सरगना मारा गया, करीबी जेल में, फिर भी नहीं थम रही गैंगवार
विज्ञापन
कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर गैंगवार में समीर की हत्या का मामला
राजा मेवाती की हत्या के बाद बदले की आग में झुलस रहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली
तीन हत्याओं के बाद अब समीर की हत्या से फिर बढ़ा तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नसीम दुर्रानी और राजा मेवाती से जुड़े गिरोहों के बीच चल रही गैंगवार अब केवल दो बदमाशों की व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं रह गई है। यह लड़ाई एक ऐसे आपराधिक नेटवर्क में बदलती नजर आ रही है, जिसमें एक के बाद दूसरी हत्या बदले की नई वजह बन रही है। हैरानी की बात यह है कि इस खूनी संघर्ष में एक गिरोह का सरगना राजा मेवाती मारा जा चुका है, जबकि उसके भांजे और गिरोह की कमान संभालने वाले हारून सैफी के जेल में होने के बावजूद वारदात थम नहीं रही हैं।
सोमवार शाम दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खजूरी खास स्थित कैंप कार्यालय के बाहर समीर उर्फ भूरा की हत्या ने एक बार फिर इस गैंगवार को सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, समीर का संबंध हारून सैफी गिरोह से था। उसकी हत्या के पीछे नसीम दुर्रानी गिरोह का हाथ होने का शक है। पुलिस इस पहलू से जांच कर रही है।
दोनों गिरोह के बीच गैंगवार की कहानी 26 मई से शुरू हुई थी। खजूरी खास इलाके में राजा मेवाती उर्फ अक्की डॉन की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में नसीम दुर्रानी गिरोह की भूमिका होने का आरोप लगा। राजा की हत्या के बाद उसके भांजे हारून सैफी ने गिरोह की कमान संभाली। इसके बाद दोनों गिरोह के बीच दुश्मनी और गहरी होती चली गई। राजा मेवाती की हत्या के कुछ सप्ताह बाद 15 जून को नेहरू विहार इलाके में राशिद पानीवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
राशिद को नसीम दुर्रानी का करीबी और फाइनेंसर बताया जाता था। पुलिस जांच में राजा मेवाती गिरोह से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई थी। इस मामले में हारून सैफी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को हुई समीर की हत्या ने इस खूनी सिलसिले को फिर हवा दे दी है। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात भी पुरानी रंजिश और बदले की कार्रवाई का हिस्सा है।
गिरोह के लोगों के बीच संपर्क और गतिविधियां कौन संभाल रहा
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हारून सैफी जेल में है तो उसके गिरोह के लोगों के बीच संपर्क और गतिविधियों को कौन संभाल रहा है। क्या गिरोह के पुराने बदमाश अपने स्तर पर सक्रिय हैं या फिर बाहर मौजूद कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें दिशा दे रहा है। इसी तरह नसीम दुर्रानी की भूमिका और उसके नेटवर्क की सक्रियता भी जांच का विषय है। पुलिस के लिए केवल वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को पकड़ना काफी नहीं होगा।
उसे यह भी पता लगाना होगा कि इन गिरोहों को आर्थिक मदद कौन पहुंचा रहा है, हथियार कहां से मिल रहे हैं और वारदात के बाद आरोपियों को पनाह कौन देता है। गैंगवार का एक चिंताजनक पहलू यह भी है कि इसमें कम उम्र के युवकों और नाबालिगों के इस्तेमाल की बात सामने आती रही है। राशिद हत्याकांड में भी नाबालिग शूटर पकड़े गए थे।
ऐसे में जांच का एक अहम पहलू यह है कि गिरोह किस तरह युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल कर रहे हैं और उन्हें आपराधिक वारदातों के लिए तैयार कर रहे हैं। समीर की हत्या के बाद एक बार फिर इलाके में गैंगवार बढ़ने की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।