फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The investigation of Manika Batra torture case will be headed by a former Supreme Court judge.

मनिका बत्रा प्रताड़ना मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में होगी

Fri, 19 Nov 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The investigation of Manika Batra torture case will be headed by a former Supreme Court judge.
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को राष्ट्रीय कोच द्वारा प्रताड़ित व मैच फिक्सिंग की कोशिश के आरोप की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज विक्रमजीत सेन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति को सौंपी है। हाईकोर्ट ने कल ही जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली के आदेशानुसार कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य पूर्व जज एके सीकरी और अर्जुन अवार्डी और पद्मश्री विजेता एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अदालत ने यह कमेटी टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के खिलाफ बत्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए गठित की है। एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल से बाहर रह गई बत्रा ने इस साल की शुरुआत में अदालत में आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय ने अपने एक प्रशिक्षु के पक्ष में ओलंपिक क्वालीफायर मैच हारने के लिए उस पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कमेटी को चार सप्ताह में अंतरिम रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही कहा कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वह राष्ट्रीय खेल संस्था के संचालन के लिये एक प्रशासक नियुक्त करने के मुद्दे पर विचार करेंगी।

मनिका ने आरोप लगाया है कि टीटीएफआई गैर पारदर्शी तरीके से चयन कर रहा है और कुछ खिलाड़ियों को निशाना बना रहा है जिसमें वह भी शामिल हैं।
अदालत ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) को मनिका के खिलाफ सभी कार्रवाई वापस लेने के बारे में सूचित करने के अलावा टीटीएफआई इस खिलाड़ी के संबंध में अंतरराष्ट्रीय संस्था को और कुछ नहीं लिखेगा। अगर आईटीटीएफ को किसी सूचना की जरूरत है तो टीटीएफआई उनके आग्रह को तीन सदस्यीय समिति के सुपुर्द कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed