फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   the institute of chartered accountants of india declared results of intermediate ca exam on sunday

रिजल्ट: द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, दिल्ली के अर्जुन ने किया टॉप

Sun, 19 Sep 2021 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Sep 2021 11:05 PM IST
सार

सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले अर्जुन मेहरा ने बताया कि सीए परीक्षा को लेकर वह शुरू से ही गंभीर थे। इसलिए कभी इसकी तैयारी में कमी नहीं होने दी। परीक्षा की तैयारी के लिए उनका दिन सुबह तीन बजे शुरू होता था। 

विज्ञापन
the institute of chartered accountants of india declared results of intermediate ca exam on sunday
टॉपर अर्जन मेहरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने रविवार को इंटरमीडिएट सीए परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें परीक्षा के नए पैटर्न के तहत दिल्ली के अर्जुन मेहरा ने टॉप किया है। वहीं, दिल्ली के ही महिन नायम ने ऑल इंडिया दूसरा रैंक प्राप्त किया है। पुराने पैटर्न की परीक्षा में मुंबई की प्रीति नंदन कामत ने टॉप किया है। सीए की परीक्षा की आयोजन जुलाई में किया गया था। 

विज्ञापन


नए पैटर्न की परीक्षा के तहत 742 परीक्षा केंद्रों पर कुल 107215 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें अर्जुन ने 800 में से 674 अंक हासिल कर 84.25 फीसदी के साथ देशभर में टॉप किया है। वहीं, महिन ने 800 में से 635 अंक हासिल कर 79.38 फीसदी के साथ देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर बंगलुरू की सुदिप्ता बेनया रही हैं। इन्होंने 800 में से 624 अंक हासिल कर 78 फीसदी अंकों के साथ जगह बनाई है। वहीं, परीक्षा के पुराने पैटर्न के तहत 598 परीक्षा केंद्रों पर 53950 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से प्रीति नंदन कामत ने 700 में से 388 अंकों के साथ 55.43 फीसदी से देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


पढ़ाई के लिए सुबह तीन बजे ही उठ जाते थे अर्जुन 
सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले अर्जुन मेहरा ने बताया कि सीए परीक्षा को लेकर वह शुरू से ही गंभीर थे। इसलिए कभी इसकी तैयारी में कमी नहीं होने दी। परीक्षा की तैयारी के लिए उनका दिन सुबह तीन बजे शुरू होता था। सुबह उठने के बाद पूरा दिन वह सीए की तैयारी करते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी बीते वर्ष जनवरी में शुरू की थी। तैयारी के हिसाब से अच्छी रैंक प्राप्त करने की उम्मीद थी, लेकिन यह नहीं सोचा था कि देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर लेंगे। अर्जुन दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) के वेंकेटेश्वर कॉलेज से बीकॉम के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed