फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   the girl who sang while on oxygen support dies

आक्सीजन सपोर्ट पर लव यू जिंदगी गाने पर थिरकने वाली कोरोना मरीज की मौत

Sat, 15 May 2021 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
the girl who sang while on oxygen support dies
नई दिल्ली। आक्सीजन सपोर्ट पर लव यू जिंदगी गाने पर थिरकने वाली 30 वर्षीय कोरोना मरीज की बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस बात की जानकारी मरीज का इलाज कर रहीं डाक्टर मोनिका लंगेह ने ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट में लिखा, मुझे बहुत दु:ख है। हमने बहादुर लड़की को खो दिया है। ॐ शांति। कृपया उसके परिवार के लिए प्रार्थना करें कि वे इस दु:ख को सह सकें। उन्होंने ट्वीट कर मीडिया से इस बारे में खुद से बात करने के लिए भी मना किया है। पिछले हफ्ते इस मरीज का वीडियो डॉ. मोनिका ने ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि इस लड़की की इच्छाशक्ति बेहद मजबूत है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा कि अस्पताल में आइसीयू बेड नहीं मिल पाया था। इसलिए वो 10 दिन से कोविड इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थी। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। उसने आज मुझसे गाना चलाने के लिए कहा, जिसे मैंने मान लिया। इससे सीख मिली कि कभी हिम्मत का साथ मत छोड़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चार दिन बाद डाक्टर मोनिका ने फिर से ट्वीट कर बताया था कि उसे आइसीयू बेड मिल गया है। उसकी हालत स्थिर है। कृपया बहादुर लड़की के लिए प्रार्थना कीजिए। बृहस्पतिवार देर रात को लड़की की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की दिल्ली के बीएलके अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके यहां ऐसा कोई मरीज भर्ती नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed