फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The girl was murdered a day before by putting it in the washing machine

वाशिंग मशीन में डालकर एक दिन पहले ही कर दी थी बच्ची की हत्या

Wed, 23 Mar 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The girl was murdered a day before by putting it in the washing machine
नई दिल्ली। मालवीय नगर में सोमवार को माइक्रोवेव ओवन में दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक का शव मिलने के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा सामने आया है। आरोपी मां डिंपल कौशिक ने एक दिन पहले ही चलती वाशिंग मशीन में बच्ची को डालकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को 16 घंटे पलंग पर लिटाकर रखा था, लेकिन राज खुलने के डर से सोमवार को शव एक घंटे पहले ओवन में छिपा दिया। मालवीय नगर पुलिस ने आरोपी डिंपल को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हत्या मुंह दबाकर की गई है। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस डिंपल को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली डिंपल की छह वर्ष पहले गुलशन कौशिक से शादी हुई थी। डिंपल 12 कक्षा पास है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डिंपल दूसरी संतान लड़की होने से परेशान थी, इसलिए उसने बच्ची की हत्या की। हालांकि डीसीपी का कहना है कि महिला ने हत्या क्यों की, इसका अभी तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डिंपल ने 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे बच्ची को चलती वाशिंग मशीन में डाल दिया था। जब मौत हो गई तो उसने शव पलंग पर लाकर लिटा दिया था और कंबल से ढंक दिया था। हालांकि आरोपी डिंपल का कहना है कि वाशिंग मशीन में बच्ची गिर गई थी, लेकिन पुलिस उसके इस बयान पर विश्वास नहीं कर रही है। परिजनों ने बच्ची अनन्या के बारे में कई बार पूछा तो उसने हर बार बताया कि वह सो रही है। 21 मार्च को उसे लगा कि राज खुल जाएगा तो उसने शव माइक्रोवेव ओवन में छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़-गल गया था शव, आने लगी थी बदबू
16 घंटे रखे रहने के कारण बच्ची का शव काफी हद तक सड़-गल गया था। बदबू भी आने लग गई थी। हैरत वाली बात ये है कि परिजनों को बदबू आने से भी बच्ची के बारे में पता नहीं चला।
पड़ोसी के घर पर लगे कैमरे की दिशा बदली
दूसरी मंजिल पर पड़ोसी के घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। आरोपी डिंपल ने कैमरे की दिशा बदल दी थी, ताकि बच्ची को लाते-जे जाते वह कैमरे में कैद न हो जाए। पुलिस ने कैमरे की डीवीआर को जब्त कर लिया।

अकेले ही वारदात को अंजाम दिया
डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने कहा कि आरोपी डिंपल ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। उसके साथ घर का या फिर बाहरी कोई व्यक्ति नहीं था। जब उसने दूसरी मंजिल पर वारदात को अंजाम दिया तो उस समय वह अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed