{"_id":"66ad06fcf2c809925202949b","slug":"the-front-portion-of-a-three-storey-building-collapsed-three-died-ashram-news-c-340-1-del1011-56563-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: तीन मंजिला इमारत का अगला हिस्सा ढहा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: तीन मंजिला इमारत का अगला हिस्सा ढहा, तीन की मौत
विज्ञापन
जहांगीरपुरी औद्योगिक क्षेत्र का मामला, महिला समेत चार लोग घायल
पानी का रिसाव होने पर मजदूर छत पर कर रहे थे मरम्मत का काम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तीन मंजिला इमारत का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन के कर्मचारी, कैट्स एम्बुलेंस व अन्य नागरिक एजेंसियाें के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
राहत बचाव दल ने मलबे को हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे से सात लोगों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इमारत में तीन फैक्टरियां चल रही थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12.51 बजे महेंद्र पार्क थाना पुलिस को जहांगीरपुरी औद्योगिक क्षेत्र के ई ब्लॉक में इमारत के ढहने की सूचना मिली। आसपास रहने वाले लोग मलबे को हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मॉडल टाउन एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। मौके पर जेसीबी को लाया गया। राहत बचाव दल ने मलबे में दबी एक महिला को पहले बाहर निकाला। इसके बाद एक-एक कर छह लोगों को बाहर निकालकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। इनमें से दो की पहचान मुकेश कुमार (45) व फूलवती (50) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी है। वहीं, घायलों की पहचान ठाकुर दास (55), उर्मिला (45), हरिशंकर (18) और जसीम अंसारी (33) के रूप में हुई है। उर्मिला को लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि पांच सौ वर्ग गज में बने तीन मंजिला इमारत में तीन फैक्टरियां चल रही थीं। इमारत में पानी रिसाव होने की शिकायत थी, जिसको लेकर दो दिन से मजदूर छत की मरम्मत कर रहे थे। मरम्मत के दौरान अचानक इमारत भरभराकर गिर गई।
तीन लोग किराए पर चला रहे थे फैक्टरी
जांच में पता चला है कि तीन मंजिला इमारत पीतमपुरा के दीपाली एंक्लेव निवासी जितेंद्र सहगल की है। उन्होंने इमारत को तीन लोगों अशोक विहार निवासी हरीश गुप्ता, कपिल मरूखा और मुखर्जी नगर निवासी राजू जैन को किराए पर दिया था। हरीश गुप्ता भूतल पर गत्ते का बॉक्स बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। वहीं कपिल का पहली मंजिल पर बनियान बनाने का काम था। राजू जैन की बेसमेंट में स्टील गैस चूल्हे बनाने की फैक्टरी थी।