फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The female doctor could not bear the separation of her husband embraced death by taking an overdose of anesthe

Delhi : पति की जुदाई नहीं सह पाई महिला डॉक्टर, एनेस्थीसिया का ओवर डोज लेकर मौत को लगाया गले

Tue, 18 Oct 2022 09:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 09:35 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से केरल की रहने वाली अथीरा पीजी एनेस्थीसिया की छात्रा थी। उसने कर्नाटक के एक कॉलेज से एमबीबीएस किया था। पढ़ाई के दौरान ही उसने अपने क्लासमेट साथी से शादी कर ली थी। एमबीबीएस के बाद अथीरा का दाखिला पीजी में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली में हो गया। जबकि उसके पति का दाखिला जयपुर के कॉलेज में हुआ था। 
 

विज्ञापन
The female doctor could not bear the separation of her husband embraced death by taking an overdose of anesthe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा ने एनेस्थीसिया की ओवर डोज लेकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त केरल निवासी अथीरा पार्वती मेनन (24) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि अथीरा के पति का जयपुर के मेडिकल कॉलेज में दाखिला हुआ था और दोनों अलग-अलग हो गए थे।

विज्ञापन

इसके बाद से वह काफी तनाव में थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने मौत को गले लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। परिजनों से पूछताछ कर आईपी इस्टेट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से केरल की रहने वाली अथीरा पीजी एनेस्थीसिया की छात्रा थी। उसने कर्नाटक के एक कॉलेज से एमबीबीएस किया था। पढ़ाई के दौरान ही उसने अपने क्लासमेट साथी से शादी कर ली थी। एमबीबीएस के बाद अथीरा का दाखिला पीजी में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली में हो गया। जबकि उसके पति का दाखिला जयपुर के कॉलेज में हुआ था। 

विज्ञापन

इसके बाद से वह लगातार तनाव में चल रही थी। शुक्रवार शाम को उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर अथीरा मृत मिली। उसके हाथ में कैनूला लगा था। शव के पास ही एनेस्थीसिया की खाली शीशी पड़ी थी। 

पुलिस ने परिवार को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पता चला कि एनेस्थीसिया की ओवरडोज की वजह से ही उसकी मौत हुई। पुलिस अथीरा के दोस्तों व परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed