फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Test for driving license started after the situation of corona improved in delhi

दिल्ली में कोरोना : हालात में सुधार के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट शुरू

Sat, 29 Jan 2022 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 04:10 AM IST
सार

कोरोना के बिगड़ते हालात के बाद लर्निंग और स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
Test for driving license started after the situation of corona improved in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना संक्रमण में सुधार को देखते हुए परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस कौशल और लर्निंग लाइसेंस परीक्षणों को दोबारा शुरू करने का आदेश जारी कर दिया। कोरोना के बिगड़ते हालात के बाद लर्निंग और स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि सभी क्षेत्रीय प्राधिकरण (डीटीओ) टेस्ट शुरू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। जोनल उपायुक्त (परिवहन) और डीटीओ को इनको शुरू करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में सुधार के बाद दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण (डीडीएमए)की ओर से गतितिविधियों पर लगाई गई पाबंदी हटाने के बाद लाइसेंस के लिए टेस्ट दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) स्किल टेस्ट और लर्निंग लाइसेंस (एलएल) टेस्ट पर निलंबन को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि सभी क्षेत्रीय प्राधिकरण (डीटीओ) डीएल स्किल टेस्ट और एलएल टेस्ट की गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

इसके तहत जोनल उपायुक्त (परिवहन) और डीटीओ को आगे ड्राइविंग लाइसेंस स्किल टेस्ट आयोजित करते समय डीडीएमए दिशा निर्देशों के मुताबिक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके तहत दो व्यक्तियों के लिए बीच सामाजिक दूरी, स्वच्छता, मास्क पहनने की अनिवार्यता जारी रहेगी। 


ड्राइविंग लाइसेंस दोबारा शुरू करने के आदेश से हजारों आवेदकों को राहत मिलेगी, जिनके पास लाइसेंस न होने की वजह से मुश्किलें पेश आ रही थीं। इस आदेश से लर्निंग लाइसेंस के साथ साथ स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को आगे के लिए स्लॉट की बुकिंग करवाने के बाद टेस्ट में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed