फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Terrorists can attack with car bombs, IB gave inputs to Delhi Police

निशाने पर वीआईपी : कार बम से आतंकी हमले की आशंका, आईबी ने दिल्ली पुलिस को दिए इनपुट

Wed, 19 Jan 2022 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 05:08 AM IST
सार

आईबी का इनपुट है कि प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमला करने की फिराक में है।

विज्ञापन
Terrorists can attack with car bombs, IB gave inputs to Delhi Police
चौकसी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर मंडी में मिली आईईडी से दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पहले ही परेशान हैं, अब इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका के इनपुट दिए हैं। नेताओं समेत कुछ वीआईपी को भी निशाना बनाने के संकेत हैं।

विज्ञापन


आईबी का इनपुट है कि प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमला करने की फिराक में है। संगठन कार में विस्फोटक रखकर इंडिया गेट और लालकिले के आसपास हमला कर सकते हैं। इनपुट में यह भी है कि सिख फॉर जस्टिस पिछले वर्ष की तरह इस बार भी लालकिले पर धार्मिक झंडा फहराने की घटना की पुनरावृत्ति कर सकता है।
विज्ञापन


आईबी का दावा है, आतंकी पाकिस्तान से विस्फोटक भारत ला चुके हैं। गाजीपुर मंडी में मिली आईईडी उसी का हिस्सा थ्ाा। जिस तरह जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया था, उसी तर्ज पर आतंकी ड्रोन से भी हमला कर सकते हैं। ड्रोन से परेड रूट या उसके आगे पीछे हमला करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांछितों ने आईएसआई से हाथ मिलायाः ऐसे संकेत मिले हैं, सीएए विरोधी आंदोलन के दौरान हुए दिल्ली दंगों के कुछ फरार वांछितों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से हाथ मिलाया है। ये चाहते हैं, सीएए व एनआरसी लागू न हों। इनके कुछ विरोधी व सहानुभूति रखने वाले दोनों ही आईएसआई के संपर्क में हैं।

हैलो, साइकिल मार्केट में आतंकी हमला हो गया है...

हैलो, चांदनी चौक की साइकिल मार्केट में आतंकी हमला हो गया है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर कुछ लोगों को जख्मी कर दिया है, जबकि कुछ को बंधक बना लिया है।

मंगलवार दोपहर जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम में यह मैसेज फ्लैश हुआ तो चारों ओर अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में साइकिल मार्केट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहां कैट्स एंबुलेंस, दमकल विभाग, डीडीएमए, स्पेशल सेल, स्वात, लोकल पुलिस के अलावा सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स पहुंच गए।
अचानक हुई हलचल से स्थानीय लोग भी डर गए। उनको लगा कि शायद हकीकत में आतंकी हमला हो गया है, लेकिन कुछ देर बाद जब लोगों को पता चला कि यह कोई आतंकी हमला नहीं, बल्कि मॉक ड्रिल है तो राहत की सांस ली।

मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि लोकल पुलिस व स्पेशल स्टाफ ने एक आतंकी को पकड़ा, जबकि बाकी को स्पेशल सेल की टीम ने पकड़ लिया। घायल होने की एक्टिंग कर रहे लोगों को मौके से एंबुलेंस में बिठाकर भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को खुफिया एजेंसियों ने राजधानी में आतंकी हमले के लिए अलर्ट भी जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed