फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Teenager brutally beating he was entering farmhouse in Delhi

दिल दहला देने वाली घटना: फार्महाउस में घुसे किशोर को बेरहमी से पीटा, खूंखार कुत्तों से नुचवाया, मौत

Thu, 08 Jul 2021 12:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Jul 2021 12:05 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि किशोर संदीप मेहतो(16) अपने परिवार के साथ समालखा में बबलू के प्लाट में रहता था। मूलरूप से झारखंड निवासी उसके पिता सोरिन्दर मेहतो पेशे से ड्राइवर हैं। संदीप बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने दो दोस्तों के साथ चार एकड़ के एक फार्महाउस में घुस गया। बताया जा रहा है कि किशोर दोस्तों के साथ चोरी की नीयत से फार्महाउस में घुसा था। 

विज्ञापन
Teenager brutally beating he was entering farmhouse in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा थाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फार्महाउस में घुसे किशोर की डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। किशोर फार्म हाउस से भागने लगा तो उसके पीछे खूंखार कुत्ते छोड़ दिए गए। 

विज्ञापन


कुत्तों ने किशोर को कई जगह से नोंच लिया। फार्महाउस से बाहर निकलते ही किशोर की मौत हो गई। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर फार्महाउस मालिक प्रकृति संधू की तलाश शुरू कर दी है। प्रकृति संधू गुरुग्राम में रहता है। दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुग्राम में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि किशोर संदीप मेहतो(16) अपने परिवार के साथ समालखा में बबलू के प्लाट में रहता था। मूलरूप से झारखंड निवासी उसके पिता सोरिन्दर मेहतो पेशे से ड्राइवर हैं। संदीप बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने दो दोस्तों के साथ चार एकड़ के एक फार्महाउस में घुस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किशोर दोस्तों के साथ चोरी की नीयत से फार्महाउस में घुसा था। फार्महाउस गिल संधू ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है और उसके मालिक गुरुग्राम में रहने वाले प्रकृति संधू है। घटना के समय प्रकृति फार्महाउस में था। फार्महाउस के गार्ड के शोर मचाने पर फार्महाउस से संदीप के दोस्त तो भाग गए, मगर फार्महाउस में मौजूद लोगों ने संदीप को पकड़ लिया।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फार्महाउस मालिक ने संदीप की पहले डंडों से पिटाई की गई। जब संदीप फार्महाउस से भागने लगा तो उसके पीछे कुत्ते छोड़ दिए। कुत्तों ने संदीप को कई जगह से नोंच लिया। डीसीपी ने बताया कि संदीप के शरीर पर कुत्ते के नोंचने के तीन से चार निशान हैं। 

फार्महाउस से भागते हुए 50 से 60 मीटर की दूरी पर संदीप बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम करीब साढ़े चार बजे वहां से गुजर रहे नवाब अंसारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीड़ित की बहन को बुलाकर मृतक की पहचान करवाई गई थी। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। 

हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की
डीसीपी इंगित प्रताप सिंह का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरूआती जांच में ऐसा लगता है कि सिर में डंडा लगने से संदीप की मौत हुई है। फार्महाउस मालिक प्रकृति संधू को पकड़ने के लिए कापसहेड़ा थाने की एक पुलिस टीम गुरुग्राम भेजी गई है। पुलिस टीम फार्महाउस के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed