फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   teacher will tell about their innovation in education

बच्चों की शिक्षा के लिए क्या इनोवेशन किए, बताएंगे शिक्षक

Sat, 09 Jan 2021 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
teacher will tell about their innovation in education
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण स्कूल मार्च से बंद हैं। स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। इस दौरान शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ने के लिए अलग-अलग तरह के इनोवेशन कर रहे हैं। अब सरकार इन शिक्षकों के इनोवेशन को पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। दरअसल दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) जल्द ही एक जर्नल लांच करने जा रहा है। इस जनरल में शिक्षकों के इनोवेशन को जगह मिलेगी।
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ ही स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य भी अपने इनोवेशन व अन्य प्रैक्टिकल को साझा कर सकते हैं। बच्चों की जिंदगी में कोविड-19 के असर का पता लगाने के लिए डीसीपीसीआर एक जर्नल प्रकाशित करेगा। चिल्ड्रेन फर्स्ट जर्नल ऑन चिल्ड्रेन लाइव के इस जर्नल की थीम है: बच्चों की जिंदगी में कोविड-19 के प्रभाव।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूल के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि स्कूलों के शिक्षकों ने महामारी के दौरान बच्चों को पढ़ाने के लिए जो भी इनोवेशन किए उसकी जानकारी दी जाए। कहा गया है कि शिक्षक यह जानकारी 20 फरवरी तक डीसीपीआर को भेज सकते हैं। इस संबंध मेें शिक्षकों व एसएमसी सदस्यों को इसकी जानकारी देने को कहा है। जिससे वह अपने इनोवेशन को एक पहचान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय का मानना है कि कोविड-19 के दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में शिक्षकों व एसएमसी सदस्यों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डीसीपीसीआर इस जर्नल के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी सेहत और सुरक्षा पर जानकारी एकत्र कर रहा है। इस तरह से डीसीपीसीआर अपने इनोवेशन को देने के लिए शिक्षकों को एक प्लेटफार्म प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed