{"_id":"5f401bf48ebc3e3cb16556bd","slug":"taxi-drivers-gang-raped-a-woman-from-uzbekistan-ashram-news-noi5311392125","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालकों ने किया उज्बेकिस्तान की युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालकों ने किया उज्बेकिस्तान की युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के किशनगढ़ थाना इलाके में उज्बेकिस्तान की युवती के साथ दो टैक्सी चालकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी उससे तीन हजार अमेरिकी डॉलर समेत पासपोर्ट और अन्य कागजात भी लूटकर ले गए। दहशतजदा युवती ने कई दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती (28) इस साल की शुरुआत में ही भारत आई थी और अपने देश की तीन युवतियों के साथ किशनगढ़ इलाके में रहकर गारमेंट का व्यावसाय कर रही थी। 13 अगस्त वह घर में अकेली थी। आरोप है, इस दौरान घर में घुसे दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी देते हुए आरोपी घर में रखे तीन हजार अमेरिकी डॉलर, रुपये और पासपोर्ट समेत अन्य कागजात लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद युवती सदमे में चली गई।
19 अगस्त को पीड़िता ने साथ रह रही युवतियों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने एक आरोपी साहिल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टैक्सी चालक है और एक-दो बार युवती उसकी टैक्सी में कहीं गई थी। तभी उसने युवती के बारे में पता कर लिया था। दूसरे आरोपी की पहचान बलजीत के रूप में हुई। वह भी टैक्सी चालक है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।