फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Taking admission in SOL with more than 95 percent marks

एसओएल में 95 फीसदी से अधिक अंक वाले भी ले रहे दाखिला

Tue, 16 Nov 2021 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Taking admission in SOL with more than 95 percent marks
रश्मि शर्मा
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में बारहवीं में 95-100 फीसदी अंक प्राप्त करने वालेे छात्रों को आसानी से दाखिला मिल सकता है। मगर अब स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) भी ऐसे छात्रों की पसंद बन कर उभर रहा है। एसओएल में इस बार 97 से 99 फीसदी अंक पाने वाले कई छात्रों ने दाखिला लिया है।
वहीं, दाखिला लेने वालों में 90 फीसदी छात्र 60 फीसदी सेे अधिक अंक वाले हैं। यहां अभी दाखिला प्रक्रिया समाप्त होने में एक माह शेष है और 44 हजार छात्र दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन

डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में 22 अक्तूबर से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई जो कि 15 दिसंबर को समाप्त होगी। इस ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत अब तक 99 हजार छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। देर शाम तक 44 हजार छात्र दाखिला ले चुके हैं। इनमें से कई ऐसे छात्र हैं जिन्होंनेे बारहवी में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के ओएसडी डॉ उमाशंकर पांडेय ने बताया कि एसओएल में दाखिला लेने वाले छात्रों का ट्रेंड बीते कुछ सालों में बदल रहा है। अब 95 फीसदी से अधिक अंक वाले भी एसओएल में दाखिला लेने में रुचि दिखा रहेे हैं। 26 दिनों से जारी ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में बीकॉम में 99 फीसदी वाले एक छात्र, बीकॉम ऑनर्स में 98.6 फीसदी, बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस में 98.4 फीसदी, बीए प्रोग्राम में 97.4 फीसदी, बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 97 फीसदी वाले एक-एक छात्र ने दाखिला ले लिया है।
उन्होंने कहा कि यह कहा जाता है कि एसओएल कम अंक वालों के लिए ही है। अब यह मिथक टूट रहा है क्योंकि अब एसओएल और नियमित कॉलेज के पाठ्यक्रम मेें कोई अंतर नहीं है। वहीं डिग्री भी एक समान है। छात्रों के लिए सुविधाएं भी बढ़ी हैं। बीते साल एक लाख के आस-पास छात्रों ने दाखिला लिया था। इस बार यह संख्या एक लाख के पार जा सकती है।

किस कोर्स में 95 से 100 फीसदी वाले छात्रों की संख्या
बीए ऑनर्स अंग्रेजी में दाखिला लेने वाले 95 फीसदी से 100 फीसदी अंक वाले छात्रों की संख्या 13 है। बीकॉम ऑनर्स में ऐसे छात्रों की संख्या सबसे अधिक 131 है। वहीं बीकॉम में 95 से 100 फीसदी अंक वाले 96 छात्रों ने दाखिला लिया है। बीए प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या 42 और बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस में दाखिला लेने वाले 25 छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed