फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Swimming and diving competitions begin today.

Delhi News: तैराकी और डाइविंग प्रतियोगिताओं का आज से आगाज

Thu, 11 Dec 2025 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Swimming and diving competitions begin today.
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की एक हजार से अधिक लड़कियां हिस्सा लेने पहुंची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। राजधानी आज 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (2025-26) की तैराकी और डाइविंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने जा रही है, जहां देशभर की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की एक हजार से अधिक लड़कियां हिस्सा लेने पहुंची हैं।
तालकटोरा स्टेडियम स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह से प्रतियोगिताओं का औपचारिक आगाज होगा और अगले छह दिनों तक रोमांचक स्पर्धाएं देखी जाएंगी। खिलाड़ी वार्म-अप सत्र के बाद 800 मीटर फ्री-स्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्ट-स्ट्रोक जैसी प्रारंभिक रेस में उतरेंगी। आने वाले दिनों में प्रतिभागी 200 मीटर फ्री-स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर ब्रेस्ट-स्ट्रोक, 50 मीटर बैक-स्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्ट-स्ट्रोक और 4×100 मीटर रिले जैसी कई महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में अपनी क्षमता दिखाने की तैयारी में रहेंगी। प्रतियोगिताएं प्रतिदिन सुबह 9 और शाम 4 बजे दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन




डाइविंग इवेंट भी आज से शुरू होंगे, जिनमें विभिन्न आयु वर्गों की प्रतिभागी 1 मीटर और 3 मीटर स्प्रिंग बोर्ड के साथ 5, 7.5 और 10 मीटर प्लेटफॉर्म इवेंट में प्रदर्शन करने उतरेंगी। डाइविंग सत्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे शुरू होगा। आयोजक समितियां सभी राज्यों की टीमों को अपने आगमन, प्रस्थान और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी नियंत्रण कक्ष को समय पर उपलब्ध कराने की सलाह देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed