फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SWAT team killed three terrorists caught one were trying to carry out a dreadful incident amid festivals

दिल्ली: स्वाट टीम ने तीन आतंकी को मार गिराया, एक को पकड़ा, त्योहारों के बीच खौफनाक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दहशतगर्द

Thu, 07 Oct 2021 11:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 07 Oct 2021 11:04 PM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कश्मीरी गेट बस अड्डे पर चार आतंकवादी घुस गए है और लोगों को बंधक बना लिया है।

विज्ञापन
SWAT team killed three terrorists caught one were trying to carry out a dreadful incident amid festivals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

त्योहारों को देखते हुए गुरुवार को उत्तरी जिला पुलिस ने कश्मीरी गेट बस अड्डे पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा का जायजा लिया। बस अड्डे पर चार आतंकियों के घुसने की जानकारी मिली थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने तीन आतंकी को मार गिराया और एक को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने मॉक ड्रिल को सफल बताया।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कश्मीरी गेट बस अड्डे पर चार आतंकवादी घुस गए है और लोगों को बंधक बना लिया है। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ फायर बिग्रेड की टीम और सिविल डिफेंस कर्मी और मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आस पास के इलाके को खाली करवा दिया और अंदर घुसकर पुलिस टीम ने आतंकवादियों को चुनौती दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक आतंकी को पकड़ लिया गया जबकि, तीन को मार गिराया। उन्होंने बताया कि त्योहार को लेकर किया गया मॉक ड्रिल सफल रहा। टीम के हर एक सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed