फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Suspected of wife being kidnapped

Delhi News: पत्नी के अपहरण होने का जताया शक

Mon, 07 Jul 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Suspected of wife being kidnapped
बिंदापुर इलाके की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में युवक ने पत्नी के गायब होने के चार साल बाद उसके अपहरण होने का शक जताया है। पत्नी के गायब होने के बाद उसने बिंदापुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी और अपने स्तर पर तलाश कर रहा था।

पत्नी का सुराग नहीं मिलने पर अब उसने अज्ञात व्यक्ति पर पत्नी को अगवा करने का शक जताया है। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 27 साल का सुनील परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहता है। वह मजदूरी करता है। 2020 में उसकी शादी सोनिया से हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि शादी के सात माह बाद ही सोनिया घर से गायब हो गई। पत्नी अपने मायके भी नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद 10 जुलाई 2021 को बिंदापुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन सोनिया का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 5 जुलाई 2025 को वह बिंदापुर थाने पहुंचा और पत्नी के अगवा किए जाने की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्नी को अगवा किया है और उसे जबरदस्ती अपने पास रखे हुए है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के मुताबिक शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed