फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Supreme Court lawyer Vineet Jindal filed a police complaint against Swami Prasad Maurya on Hindu religion rema

हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी: सपा नेता मौर्य की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 28 Aug 2023 07:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 07:14 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बीते दिनों उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर विवाद बयान दिया था। 

विज्ञापन
Supreme Court lawyer Vineet Jindal filed a police complaint against Swami Prasad Maurya on Hindu religion rema
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते दिनों हिंदू धर्म को लेकर दी गई टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य फंस गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने सोमवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। विनीत जिंदल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिया गया बयान समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाला है। उनका बयान भड़काऊ और अपमानजनक हैं। यह एक संज्ञेय अपराध है। इससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म ही नहीं है। हिंदू धर्म केवल धोखा है।

विज्ञापन

उन्होंने अपने बयान में कहा था कि ब्राह्मणवाद की जड़ें काफी गहरी हैं और ब्राह्मण धर्म को ही हिंदू धर्म कहा जा रहा है। हिंदू धर्म दरअसल, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को फंसाने की एक साजिश है। हिंदू अगर एक धर्म होता तो वहां दलितों और पिछड़ों का भी सम्मान होता। हमारे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता ने राष्ट्रपति पर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम लोग भले ही पागल होकर के हिंदू धर्म के लिए मरें पर ब्राह्मणवादी व्यवस्था के चालाक लोग हमें आदिवासी मानते हैं। ऐसा ही व्यवहार भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ हुआ। दलित होने के कारण उन्हें मंदिर में जाने से रोका गया। 

विज्ञापन

इसी तरह अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद से हटने पर मुख्यमंत्री आवास और कालिदास मार्ग को गौमूत्र से पवित्र किया गया था क्योंकि वो पिछड़े समाज से आते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा आंबेडकर और ज्योतिबा फुले जैसे हमारे महापुरूषों ने एक लंबा संघर्ष किया जिसका नतीजा है कि आज हजारों साल की गुलामी से निजात पाकर हम सम्मान और स्वाभिमान के रास्ते पर चल पड़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed