फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sukesh has cheated more than 300 crores while in jail

जेल में रहते हुए 300 करोड़ से ज्यादा ठग चुका है सुकेश

Fri, 13 Aug 2021 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sukesh has cheated more than 300 crores while in jail
नई दिल्ली। कारोबारियों से उगाही व जालसाजी के मामले में रोहिणी जेल से गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर जेल में रहते हुए ही 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। आरोपी ने रेनबैक्सी के मालिक से ही करीब 200 करोड़ रुपये ठग लिए। रेनबैक्सी के मालिक शिवेंदर की पत्नी की शिकायत पर सुकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुकेश रेनबैक्सी के मालिक शिवेंदर से ठगी कर रहा था। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सुकेश ने शिवेंदर को खुद को सीनियर ब्यूरोक्रेट बताया था और कहा था कि वह उसके खिलाफ दर्ज जालसाजी के केस को खत्म करवा देगा। केस खत्म करवाने का झांसा देकर वह शिवेंदर से पैसे ऐंठता रहा। सुकेश के दो साथी तिहाड़ जेल से बाहर शिवेंदर की पत्नी से पैसे लेते थे। पत्नी को जब लगा कि आरोपी पैसे तो ले रहा है और काम नहीं करवा रहा है तो उसने इसकी शिकायत स्पेशल सेल को की।
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर दो सगे भाई प्रदीप और दीपक को दिल्ली से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह शिवेंदर की पत्नी से एक करोड़ रुपये लेने आए थे। ये सुकेश के कहने पर जेल से बाहर लोगों से पैसे लेते थे। बताया जा रहा है कि सुकेश अभी तक कई पीड़ितों से 300 करोड़ रुपये ऐंठ चुका है। अभी तक करीब चार पीड़ित सामने आ चुके हैं। सुकेश एक वर्ष से तिहाड़ व रोहिणी जेल में दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed