फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Study will be done to lay underground line in Delhi part

Metro Project: दिल्ली के हिस्से में भूमिगत लाइन बिछाने को अभी अध्ययन होगा

Thu, 19 May 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 19 May 2022 05:25 AM IST
सार

पालम विहार से दिल्ली के सेक्टर-21 तक लगभग 8.4 किलोमीटर लंबाई की लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर चर्चा की गई है। यह नई प्रस्तावित लाइन मंजूर होने के बाद गुरुग्राम का काफी हिस्सा मेट्रो कनेक्टिविटी से कवर हो जाएगा।

विज्ञापन
Study will be done to lay underground line in Delhi part
दिल्ली मेट्रो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

विस्तार

शहर के पालम विहार से द्वारका के सेक्टर-21 तक के हिस्से को मेट्रो से जोड़ने के लिए दिल्ली के आखिरी हिस्से में भूमिगत लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए पहले अध्ययन किया जाएगा। इस संबंध में आने वाले 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। यह शहर की दिल्ली के साथ दूसरी मेट्रो कनेक्टिविटी होगी। 

विज्ञापन


बुधवार को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के हिस्से में पड़ने वाली आखिरी डेढ़ किलोमीटर दूरी की मेट्रो लाइन को अंडरग्राउंड करने के बारे में अध्ययन करने के निर्देश दिए और कहा कि अध्ययन करके 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके बाद ही अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन


पालम विहार से दिल्ली के सेक्टर-21 तक लगभग 8.4 किलोमीटर लंबाई की लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर चर्चा की गई है। यह नई प्रस्तावित लाइन मंजूर होने के बाद गुरुग्राम का काफी हिस्सा मेट्रो कनेक्टिविटी से कवर हो जाएगा। यह प्रस्तावित नया मेट्रो रूट डीएमआरसी की ब्लू लाइन  से जुडे़गा। इस पर कुल 7 स्टेशन होंगे। इनमें गुरुग्राम की सीमा में 4 स्टेशन तथा दिल्ली क्षेत्र में 3 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें दो इंटरचेंज स्टेशन -पालम विहार स्टेशन और द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन होंगे। 4 किलोमीटर भाग-पालम विहार से सेक्टर-111 तक का गुरुग्राम की सीमा में पड़ेगा जबकि सेक्टर-111 से लेकर दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 तक का 4.4 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में होगा। इस परियोजना को हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी ) द्वारा लागू किया जाएगा। 

यह होंगे स्टेशन-
गुरुग्राम में - रेजांगला चौक, चोमा, सेक्टर 110ं और सेक्टर 111 
दिल्ली में - द्वारका सेक्टर-28, द्वारका सेक्टर -25 में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) और द्वारका सेक्टर -21 

शहर के मेट्रो नेटवर्क में जोड़कर विस्तार की है योजना
बैठक में बताया गया कि गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क में 37 किलोमीटर लंबाई की लाइन जोड़ते हुए इसका विस्तार करने की योजना है। इसमें से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से ओल्ड गुरुग्राम होते हुए साइबर सिटी तक लगभग 28.5 किलोमीटर लंबाई की मेट्रो लाइन बिछाने की परियोजना भारत सरकार के विचाराधीन है, जो स्वीकृति के अंतिम चरण में है।


पालम विहार का यह प्रस्तावित प्रोजेक्ट गुड़गांव मेट्रो कॉरिडोर (हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी ) के साथ इंटरचेंज होगा। द्वारका सेक्टर -21, जो कि मौजूदा डीएमआरसी स्टेशन से अलग होगा, का ब्लू लाइन के साथ साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस कोरिडोर के साथ इंटरचेंज होगा। इस परियोजना के निर्माण पर लगभग 2281 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed