फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Students who missed exams in Bharat Bandh can get relief

भारत बंद में परीक्षा से चूके छात्रों को मिल सकती है राहत

Wed, 29 Sep 2021 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Students who missed exams in Bharat Bandh can get relief
नई दिल्ली। किसानों के भारत बंद के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय के एंट्रेंस टेस्ट को देने से चूके छात्रों को राहत मिल सकती है। दरअसल डीयू प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा से चूके छात्रों की समस्या से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को अवगत कराया है। अब राहत देने का फैसला एनटीए को करना है। एनटीए ही देखेगा कि छात्रों को राहत दी जा सकती है या नहीं।
विज्ञापन

बीते सोमवार को भारत बंद से मेट्रो रेल सेवा प्रभावित होने व जाम के कारण दिल्ली बॉर्डर के आसपास बनाए गए सेंटरों तक छात्र पहुंच नहीं पाए थे, कुछ छात्र लेट भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

डीयू डीन स्टूडेंट वेलफेयर व दाखिला समिति चेयरमैन प्रो राजीव गुप्ता ने कहा कि एनटीए को छात्रों की समस्या से अवगत करा दिया गया है। चूंकि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एनटीए है, वही राहत के विषय में फैसला लेगी। डीयू प्रशासन का प्रयास है कि किसी छात्र का नुकसान न हो। एनटीए ही देखेगा कि कितने छात्र बंद से प्रभावित हुए हैं। उसी आधार पर एजेंसी फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार 26 सितंबर से डीयू के स्नातक स्तर के 12 प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों और सभी स्नातकोत्तर और पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं शुरू हुई हैं जो एक अक्तूबर तक चलेंगी। देशभर में 24 शहरों में इसका आयोजन किया जा रहा है। 27 सितंबर को भी स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी स्तर के कई कोर्सेज की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed