फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Students deprived due to Kovid will now be able to give exams

कोविड के कारण वंचित विद्यार्थी अब दे सकेंगे परीक्षा

Fri, 27 Aug 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students deprived due to Kovid will now be able to give exams
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कई विद्यार्थी मई-जून में आयोजित ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) नहीं दे सके थे। डीयू प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का दूसरा चरण आयोजित करने का फैसला किया है। इस चरण में यूजी के अंतिम वर्ष व पीजी के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। वहीं रेगुलर कॉलेजों व एनसीवेब के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, जबकि एसओएल के विद्यार्थी 30 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

डीयू की परीक्षा शाखा ने परीक्षा कार्यकारी समूह की सिफारिश के आधार पर यह परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए पहले ही ऐसे विद्यार्थियों का ब्यौरा मांगा जा चुका है, जो कोरोना महामारी के कारण परीक्षा में नहीं बैठ सके थे। कई विद्यार्थी स्वयं या परिवार के किसी अन्य सदस्य के संक्रमित होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। दोबारा मौका मिलने के कारण ऐसे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। एसओएल ने विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी वेबसाइट व अपने डैशबोर्ड से प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed