सिंघु बॉर्डर अपडेट: अलीपुर एसएचओ पर तलवार से किया गया हमला, आरोपी समेत 44 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोग मांग कर रहे थे कि किसान सिंघु सीमा पर प्रदर्शन स्थल को खाली करें क्योंकि उनके मुताबिक गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया।
उधर, अधिकारियों ने बताया कि सिंघु बॉर्डर प्रदर्शन स्थल पर आंदोलनकारी किसानों और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प के दौरान दिल्ली पुलिस के अलीपुर थाना प्रभारी पर तलवार से हमला किया गया है। जबकि एसएचओ नरेला पत्थर लगने घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई है। वहीं, हमला करने वाले आरोपी के साथ 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रदर्शनकारी शुक्रवार सुबह से ही किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। ये लोग हाईवे खाली करने की मांग कर रहे थे।
इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली की सिंघु सीमा (दिल्ली-हरियाणा) पर किसान संगठनों के खिलाफ गांव वाले सड़कों पर उतर आए। उन्होंने मांग की है कि तुरंत राजमार्ग को खाली किया जाए।
गौरतलब है कि गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर भी तनाव था। गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात की गई थी। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को बॉर्डर खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।
Delhi: Alipur SHO has been injured after a scuffle broke out at Singhu border where farmers are protesting against farm laws.
— ANI (@ANI) January 29, 2021
#WATCH: Delhi Police baton charges and uses tear gas shells to control the situation at Singhu border where farmers are protesting against #FarmLaws
— ANI (@ANI) January 29, 2021
A group of people claiming to be locals were also protesting at the site demanding that the area be vacated. pic.twitter.com/mF62LNB87j