फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Start of academic session in DU from 10 August

डीयू में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 10 अगस्त से

Fri, 31 Jul 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Start of academic session in DU from 10 August
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की शुरुआत 10 अगस्त से होगी। इस नये शैक्षणिक सत्र में यूजी स्तर पर तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी, जबकि पीजी स्तर पर तीसरे सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन शुरू करने का फैसला लिया गया है। वहीं, अब तक जारी ग्रीष्मकालीन अवकाश को 9 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण यूजीसी ने इस माह की शुरुआत में अकादमिक सत्र व परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए थे। अब डीयू ने इन दिशा-निर्देशों पर विचार करने के बाद अपने शैक्षणिक कैलेंडर में संशोधन कर उसे जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार फिलहाल कॉलेज नहीं खुलेंगे और कक्षाएं ऑनलाइन ही लगेंगी। इसके लिए नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 10 अगस्त से की जा रही है। चूंकि अभी डीयू में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त तक जारी है। ऐसे में नये छात्रों की कक्षाएं कब से शुरू होंगी, इस पर फैसला नहीं लिया गया है। दाखिला प्रक्रिया पूरे हो जाने के बाद ही इन कक्षाओं की शुरुआत करने को लेकर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed