{"_id":"60c607dbea85a30ac943f00c","slug":"sputnik-v-vaccine-to-be-available-at-delhi-from-june-15-know-the-price-of-per-doze","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: दिल्लीवासियों के लिए अगले सप्ताह से उपलब्ध होगी स्पूतनिक वी वैक्सीन, जानें कहां मिलेगी और क्या होगी कीमत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: दिल्लीवासियों के लिए अगले सप्ताह से उपलब्ध होगी स्पूतनिक वी वैक्सीन, जानें कहां मिलेगी और क्या होगी कीमत?
Sun, 13 Jun 2021 07:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:01 PM IST
सार
दिल्ली में स्पूतनिक-वी वैक्सीन की कीमत 1145 रुपये प्रति डोज होगी। फिलहाल यह टीका इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Sputnik v
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी उपलब्ध हो गई है। 20 जून के बाद से अपोलो अस्पताल में लोगों को कोरोना का यह टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन की कीमत 1145 रुपए प्रति डोज होगी। इसके लिए पहले कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर टीके का स्लॉट बुक करना होगा।
विज्ञापन
अस्पताल के मुताबिक, अभी तक टीके की कुछ हजार डोज उपलब्ध हुई हैं। 20 जून के बाद आम लोगों को टीका लगना शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों में स्पूतनिक वी वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 1145 रुपए निर्धारित की है। इसके अनुसार ही अस्पताल टीकाकरण करेगा। इससे दिल्ली के लोगों के पास कोरोना की तीन वैक्सीन( कोविशील्ड, कोवाक्सिन, स्पूतनिक) में से किसी को भी लगवाने का विकल्प होगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सबसे पहले 100 लोगों को इस वैक्सीन को लगाया जाता है। इनकी सात दिन तक जांच होती है। अगर टीके लगने के बाद यह सभी लोग स्वस्थ होंगे तो इसके बाद ही अन्य लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। यही कारण है कि अभी एक सप्ताह बाद आम लोगों का टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
देश में पहली बार स्पूतनिक वी का टीका दीपक सप्रा को दिया गया था। उन्होंने यह टीका हैदराबाद में लिया था। दीपक सप्रा डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड हैं। 17 मई से पायलट बेसिस पर रूसी वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज स्पूतनिक वी वैक्सीन का निर्माण कर रही है। कंपनी के हैदराबाद और विशाखापटनम स्थित प्लांट में इसे तैयार किया जा रहा है। इस वैक्सीन को 13 अप्रैल को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। इसकी प्रभावशीलता 91 फीसदी होने का दावा किया गया है।
डॉ. रेड्डी लैब के के कर्मचारियों को लगी स्पूतनिक वी वैक्सीन
दिल्ली में स्पूतनिक वी वैक्सीन का स्टॉक आने के बाद डॉ. रेड्डी लैब के कर्मचारियों को 170 खुराक लगाई गई है। यह वैक्सीन अपोलो अस्पताल में लगाई गई है। यह दिल्ली में इस वैक्सीन से पहला टीकाकरण है।