फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   special cell of delhi police filed case of mcoca on sandeep alias kala jathedi

सागर धनखड़ हत्याकांड: ...तो क्या काला जठेड़ी के साथ सुशील कुमार पर भी लगेगा मकोका, दोनों की नजदीकियों का चला पता

Wed, 26 May 2021 02:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 May 2021 02:03 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी नेपाल के रास्ते पहले बैंकाक और अब दुबई में मौजूद है। उसके गैंग में 100 से अधिक बदमाश हैं। 

विज्ञापन
special cell of delhi police filed case of mcoca on sandeep alias kala jathedi
सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के नामी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मकोका का केस दर्ज कर लिया है। चूंकि सुशील के जठेड़ी से गहरे रिश्तों का पता चला है तो क्या पुलिस सुशील कुमार पर भी मकोका के तहत कार्रवाई करेगी। पुलिस अधिकारी इस पर फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, अपहरण के दर्जनों मामलों का आरोपी काला जठेड़ी पिछले साल फरवरी में गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी नेपाल के रास्ते पहले बैंकाक और अब दुबई में मौजूद है। उसके गैंग में 100 से अधिक बदमाश हैं। जठेड़ी उत्तर भारत में अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा करना चाहता है। इसके लिए उसने जेल में बंद अपने करीबी कुलदीप उर्फ फज्जा को मार्च माह में जीटीबी अस्पताल से रिहा करवा लिया था। लेकिन स्पेशल सेल ने 72 घंटे में ही फज्जा को रोहिणी में मुठभेड़ के बाद ढेर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि जठेड़ी की सुशील से बहुत नजदीकियां थी। सुशील और जठेड़ी को हरियाणा में कई शादियों में एक साथ देखा गया था। सुशील का हरियाणा में लोकल नेटवर्क बहुत अच्छा है। इसके अलावा उसके नेताओं से भी ठीक-ठाक संबंध है। जठेड़ी सुशील की मदद से हरियाणा और राजस्थान में टोल पर अपना कब्जा चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जठेड़ी ने अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई, जितेंद्र गोगी और काला राणा हाथ मिला लिया। सुशील की जब जठेड़ी से खटपट हुई तो उसने फौरन जठेड़ी के विरोधी नीरज बवानिया और नवीन बाली से हाथ मिला लिया। सुशील के बुलाने पर ही चार मई को नीरज बवानिया के गुर्गे मॉडल टाउन पहुंचे थे। इन लोगों ने सागर, सोनू और अमित को डंडों, लाठी, बेस बॉल के बैट के अलावा हाकियों से पीटा था। सोनू व अमित ने तो गोलियां चलाने की बात भी पुलिस को बताई है। पुलिस लगातार मौके पर गोली चलने की बात से इनकार करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed