{"_id":"64da2f487176b2a1830ab864","slug":"special-cell-nabbed-arms-supplier-ashram-news-c-340-1-del1011-21774-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: स्पेशल सेल ने हथियार सप्लायर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: स्पेशल सेल ने हथियार सप्लायर को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीए व डी फाॅर्मा कर चुका युवक कर रहा था हथियारों की तस्करी
पांच पिस्टल बरामद, मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार खरीदकर ज्यादा कीमत पर बेचने आया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पांच पिस्टल बरामद की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बीसीए और डी फार्मा की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए हथियार की तस्करी करने लगा। आरोपी पिछले दो साल से दिल्ली, एनसीआर, पश्चिम यूपी और हरियाणा में गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। वह मध्य प्रदेश से 10 से 12 हजार में पिस्टल खरीदकर उसे बदमाशों को 35 हजार से 50 हजार रुपये में बेचता था।
आरोपी की पहचान खरगोन, मध्य प्रदेश निवासी अनिल शर्मा के रूप में हुई है। 9 अगस्त को निरीक्षक राहुल कुमार और विनीत कुमार तेवतिया की टीम को एक हथियार सप्लायर के घेवरा मोड़ पर आने की जानकारी मिली थी, जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच पिस्टल मिली। उसने बताया कि उसके रिश्तेदार हरियाणा के बहादुरगढ़ में रहते हैं, जहां वह अकसर आता रहता था। यहां उसकी मुलाकात हरियाणा और बाहरी दिल्ली के बदमाशों से हुई।