फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   southern corporation opens three book banks in west delhi

पहल: जरूरतमंदों के लिए दिल्ली में खुले तीन बुक बैंक, अपनी मर्जी से यहां किताबें रखें और इच्छुक पढ़ें

Tue, 02 Nov 2021 12:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Nov 2021 12:53 AM IST
सार

दक्षिणी निगम ने पश्चिमी दिल्ली में तीन बुक बैंक खोले हैं, जहां आकर लोग अपनी अतिरिक्त किताबें रख सकते हैं। जरूरतमंद लोग यहां से इन किताबों को लेकर पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
southern corporation opens three book banks in west delhi
बुक बैंक - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिणी निगम ने पश्चिमी दिल्ली में एक बेहतर पहल की है। यहां निगम ने तीन बुक बैंक खोले हैं, जहां आकर लोग अपनी अतिरिक्त किताबें रख सकते हैं। जरूरतमंद लोग यहां से इन किताबों को लेकर पढ़ सकते हैं। दिल्ली में इस तरह का पहला प्रयोग है। निगम ने कहा है कि यह प्रयोग सफल रही तो इस तरह के और बुक बैंक अन्यजगहों पर भी स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


जनकपुरी डी ब्लॉक में सर्वोदय कन्या विद्यालय के सामने पंडित विष्णु दत्त मार्ग पर पहला बुक बैंक खोला गया है। दूसरा बुक बैंक जनकपुरी सी ब्लॉक में साईं बाबा मंदिर मार्ग पर स्थापित किया गया है। जबकि तीसरी बुक बैंक सुभाष नगर के राजौरी अपार्टमेंट में खोला गया है। सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र वार्ड समिति की उपाध्यक्ष किरण चोपड़ा, असिस्टेंट कमिश्नर मनीष मीणा, सुप्रिमटेंड इंजीनियर राजीव कुमार जैन और निगम के दूसरे अधिकारियों ने बुक बैंक का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


राजीव कुमार जैन ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र में दो जगहों पर नेकी की दीवार बनाई गई है। ताकि यहां से जरूरतमंदों को कपड़े, जूत-चप्पल और बच्चों के लिए खिलौने मिल सकें। इसी तरह इस पहल के तहत जरूरतमंद लोगों को किताबें दिलाने की कोशिश है। तीनों बुक बैंकों पर सोमवार को कुछ किताबें रखी गई हैं। उम्मीद है दिल्ली के नागरिक दक्षिणी निगम की इस बेहतर मुहिम में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed