फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   South Delhi Mohammadpur village is going to get a new name

दक्षिणी दिल्ली के मोहम्मदपुर गांव को मिलने वाला है नया नाम

Fri, 27 Aug 2021 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Aug 2021 05:58 AM IST
सार

  • दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्थानीय पार्षद की मांग पर इससे जुड़े प्रस्ताव को दी अग्रिम मंजूरी 
  • निगम अब दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग को लिखेगा पत्र
  • मंजूरी मिलने के बाद नाम बदलने की शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
South Delhi Mohammadpur village is going to get a new name
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने मोहम्मदपुर गांव का नाम माधवपुरम करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। इस संबंध में दक्षिण निगम महापौर  मुकेश सूर्यन ने बृहस्पतिवार  को प्रस्ताव को अग्रिम मंजूरी दे दी है। हालांकि, अंतिम मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद ही गांव के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

विज्ञापन


इससे पहले मुनिरका क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम करने का प्रस्ताव सबसे पहले भाजपा के पार्षद भगत सिंह टोकस ने जुलाई में एक क्षेत्रीय बैठक में रखा था। मंजूरी पत्र में सूर्यन ने कहा कि कहा कि मुगल काल के दौरान दक्षिणी निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न गांव समेत मुनीरिका के वार्ड नंबर 66 स्थित  मोहम्मदपुर गांव का नाम भी जबरन बदला गया था। 
विज्ञापन


मुकेश सूर्यन के मुताबिक, गांव के लोगों द्वारा लंबे समय से इसका नाम बदलकर माधवपुरम किए जाने की मांग की जा रही थी।  महापौर ने पत्र में लिखा है कि गांव के लोगों की मांग, भावनाओं और क्षेत्र पार्षद भगत सिंह टोकस के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह उचित होगा कि मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की तरफ से पहल होने केई बाद भी तत्काल नाम बदलना संभव नहीं होगा। इसके लिए दिल्ली सरकार से मंजूरी लेनी होगी। नगर निगम इससे जुड़ा एक प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग को सौंपेगी। सरकार की रजामंदी के बाद ही नाम में बदलाव हो सकेगा। इस बारे में सूर्यन का कहना है कि राजस्व रिकार्ड में गांव का नाम बदलने के लिए एक प्रस्ताव जल्द ही दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed