फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   some trains will be canceled before holi and some will run on the changed route

रेल यात्री ध्यान दें: होली से पहले कुछ ट्रेन निरस्त तो कुछ परिवर्तित रूट से चलेंगी, देखें सूची

Tue, 23 Mar 2021 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Mar 2021 01:56 AM IST
सार

-ट्रैफिक ब्लॉक की वजह अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर स्पेशल 31 मार्च तक निरस्त रहेगी
 

विज्ञापन
some trains will be canceled before holi and some will run on the changed route
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने होली से पहले पूर्वांचल की कुछ ट्रेनों को निरस्त रखने के साथ ही परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया है। अगर आपने होली त्योहार में शरीक होने के लिए और वापसी दिशा में आने के लिए ट्रेन का टिकट बुक किए हैं तो एक बार अपनी ट्रेन की स्थिति को जान लें। 

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर व धरंगधरा स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। 
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल दिनांक 22 मार्च से 31 मार्च के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05212 अमृतसर-दरभंगा 24 मार्च से 2 अप्रैल के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन भी रेलवे ने कई ट्रेनों का किया है। तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक चलने वाली ट्रेन 04005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी स्पेशल बरास्ता सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 04006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी स्पेशल बरास्ता मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक ट्रेन संख्या 05203 बरौनी-लखनऊ स्पेशल बरास्ता बरौनी-बछरावा-शाहपुर पटोरे-हाजीपर होकर चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05204 लखनऊ-बरौनी स्पेशल बरास्ता हाजीपुर-शाहपुर पटोरे-बछरावा-बरौनी होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 04311/04312 बरेली-भुंज-बरेली स्पेशल बरास्ता पालनपुर-भीलडी-समाख्याली के रास्ते चलेगी। 

कई रूट पर चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन

होली के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। इनमें मुख्य रूप से रेलगाड़ी संख्या 02596/02595 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी चलेगी।  रेलगाड़ी संख्या 02596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस 23 मार्च से 31 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात के 8 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 7:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में  रेलगाड़ी संख्या 02595 गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस 22 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को गोरखपुर  से रात के 8 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल   पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी बस्ती, गोंडा, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोंनो दिशाओं में ठहरेगी।

एक अन्य रेलगाड़ी संख्या 09731/09732 जयपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला-जयपुर एक्सप्रेस दैनिक स्पेशल चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 09731 जयपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला एक्सप्रेस 31 मार्च के बीच चलेगी। जयपुर से सुबह 7:55 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1:45 बजे दिल्ली सराय रौहिल्ला पहुंचेगी। वापसी दिशा में 09732 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जयपुर एक्सप्रेस 31 मार्च तक चलेगी। सराय रौहिल्ला से दोपहर 2:45 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 7:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह दैनिक स्पेशल गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकई जंक्शन, अलवर, रेवाड़ी गुरुग्रमा व दिल्ली छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसी तरह रेलगाड़ी संख्या 05115/05116 छपरा-दिल्ली जंक्शन-छपरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल चलेगी।   रेलगाड़ी संख्या 05115 छपरा-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल अगामी शनिवार को चलेगी व दिल्ली जंक्शन से अगामी रविवार को दोपहर 2 बजचे चलेगी। मार्ग में बलिया, युसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औड़िहार जंक्शन, दोधी, किराकट, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन, अकबरपुर, फैजाबाद जंक्शन, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, आंवला,चंदौसी जंक्शन, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड, गाजियाबाद और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed