फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Software engineer hacks his ex company after geeting pink slip

नौकरी से निकालने से नाराज सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कंपनी का डाटा उड़ाया

Fri, 24 Jul 2020 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Software engineer hacks his ex company after geeting pink slip
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला की साइबर सेल ने मरीजों का डाटा रखने वाली कंपनी के सिस्टम को हैक कर हजारों मरीजों के डाटा डिलीट करने वालेे उसी कंपनी के पूर्व साफ्टवेयर इंजीनियर शाहदरा निवासी विकास शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी में काम कर चुका था और लॉकडाउन के दौरान वेतन पर असहमत होने पर कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। नाराज आरोपी कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए डाटा उड़ा दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप और राउटर बरामद किया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि मरीजों का डाटा रखने वाली कंपनी इजी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ कुणाल अग्रवाल ने आदर्श नगर थाने में कंपनी के सिस्टम पर साइबर अटैक कर कुछ कोविड व अन्य अस्पतालों के मरीजों के डाटा डिलीट होने की शिकायत की। पुलिस आईपी एड्रेस व फोन प्रदाता के जरिए शाहदरा निवासी विकास शर्मा तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में विकास ने बताया कि एमएससी (आईटी) कर वह इजी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। लॉकडाउन के दौरान वेतन को लेकर असहमत होने पर उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। काम करने के दौरान उसे कंपनी के वेबसाइट की खामियों का पता था। वह कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाना चाहता था। इसलिए उसने उसने कंपनी के वेबसाइट पर चार साइबर अटैक कर 18 हजार मरीजों का डाटा हटा दिया। करीब तीन लाख मरीजों के बिल में गड़बड़ी कर दी और करीब 22 हजार फर्जी मरीजों का डाटा डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed