गांधी की शहादत के दिन भी नहीं मिली अपनी बात कहने की आजादी, बदले में मिली हिरासत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर जगह पर पुलिस के सख्त पहरे के कारण राजघाट सहित कई जगहों पर मानव श्रृंखला नहीं बनाई जा सकी। इससे लोगों में गहरी नाराजगी दिखी। हालांकि योजना से जुड़े नेताओं ने कहा है कि गुरुवार के विरोध के बावजूद पूरे देश में पूर्व योजना के मुताबिक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पुलिस के विरोध के बावजूद एक राष्ट्रीय यात्रा का गुरुवार को आगाज किया गया। गुरुवार से शुरु होकर यह यात्रा 31 अक्टूबर के बीच तीन चरणों में चलेगी। इस बीच देश के सभी प्रमुख राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा का समापन 31 अक्टूबर को दिल्ली में ही किया जाएगा।
क्या कहा योगेंद्र यादव ने
गुरुवार के प्रदर्शन को वी द पीपुल ऑफ इंडिया के एक ओपन बैनर के तले आयोजित किया गया था। इसे किसी राजनीतिक दल से न जोड़ने की बात कही गई और सभी दलों से इसको समर्थन देने की बात कही गई। मुंबई में बनाए गए इस बैनर के लिए शुरुआती तौर पर योगेंद्र यादव को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया।
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि हमने पूरी तरह इसे गैर-राजनीतिक कार्यक्रम बनाने की कोशिश की थी और सभी नागरिकों से इसमें सहयोग देने की अपील की गई थी। लेकिन इसके बाद भी इस आंदोलन को कुचलने के लिए भारी बल प्रयोग किया गया।
यह रहेगा राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम
इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार चलाया जाएगा। 30 जनवरी से दिल्ली से शुरू होकर 23 मार्च को हैदराबाद में पूरा किया जाएगा। इस चरण में यह यात्रा देश के 16 राज्यों से होकर गुजरेगी। दूसरे चरण में 11 अप्रैल से चंपारण से यात्रा शुरू होकर 17 मई को पटना में पूरी होगी। इस दौरान 10 राज्यों की यात्रा की जायेगी। तीसरे चरण में यात्रा 11 अक्टूबर को सिताब दियारा (बलिया) से शुरू होकर 31 अक्टूबर को नरेंद्र निकेतन, दिल्ली में खत्म होगी।