{"_id":"61f4af688a03954e513e6bff","slug":"skywalk-will-provide-relief-from-jams-and-delays-construction-completed-at-new-delhi-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्काईवॉक से मिलेगी जाम और देरी से राहत: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर निर्माण पूरा, अगले माह सौगात, ये होंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काईवॉक से मिलेगी जाम और देरी से राहत: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर निर्माण पूरा, अगले माह सौगात, ये होंगी सुविधाएं
Sat, 29 Jan 2022 08:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:37 AM IST
सार
रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद अगर विमान यात्रा के लिए जाना है तो अब न तो सड़क पार करने की जरूरत होगी और न ही बार-बार सीढ़ियों पर जाना होगा। स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सीधे कनेक्टिविटी होगी। मेट्रो की यलो लाइन हो या फिर गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी, बस या ऑटो अब स्काईवॉक से उतरते ही यात्रियों को सभी परिवहन विकल्प उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
स्काईवॉक का निर्माण पूरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ यात्रियों को जल्द ही स्काईवॉक (पुल) की सुविधा मिलेगी। इससे ट्रेनों में सफर करने वालों समेत मेट्रो, बस और ऑटो सहित तमाम परिवहन विकल्पों को अपनाने में सहूलियत होगी, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद अगर विमान यात्रा के लिए जाना है तो अब न तो सड़क पार करने की जरूरत होगी और न ही बार-बार सीढ़ियों पर जाना होगा। स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सीधे कनेक्टिविटी होगी। मेट्रो की यलो लाइन हो या फिर गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी, बस या ऑटो अब स्काईवॉक से उतरते ही यात्रियों को सभी परिवहन विकल्प उपलब्ध होंगे।
स्काईवॉक का निर्माण अंतिम चरण में है और अगले माह यात्रियों को इसकी सौगात मिलेगी। दिल्ली मेट्रो और रेलवे के सहयोग से स्काईवॉक का निर्माण कराया जा रहा है। कोरोना काल में चुनौतियों के कारण इसमें देरी हुई, लेकिन तैयार होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए इसका इस्तेमाल होने लगेगा।
विज्ञापन
उद्घाटन के लिए औपचारिक घोषणा नहीं की गई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि फरवरी में इसे शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद यात्रियों को भवभूति मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग तक पहुंचने का सीधा मौका मिलेगा। स्काईवॉक से मेट्रो की एक्सप्रेस लाइन, यलो लाइन सहित तमाम परिवहन विकल्पों का इस्तेमाल भी आसान हो जाएगा। यात्रियों के लिए आवागमन न सुलभ होने के साथ-साथ देरी भी नहीं होगी।

ये होंगी सुविधाएं
करीब 210 मीटर के स्काईवॉक पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के मौजूदा फुटओवर से जोड़ दिया गया है। दृष्टिबाधितों की सहूलियत के लिए विशेष फ्लोरिंग की जा रही है। यहां अलग टिकट काउंटर, टोकन वेंडिंग मशीनें लगाने सहित वॉशरूम की भी सुविधा होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और भारतीय रेलवे के लिए अलग टिकटिंग काउंटर के साथ विजिटर लाउंज भी होगा।
एयरपोर्ट लाइन मेट्रो से लिफ्ट के जरिये पैदल यात्रियों के लिए ट्रॉली वे भी होगा। बेहतर रखरखाव और सुरक्षा के उद्देश्य, स्काईवॉक से प्रवेश और निकास द्वार भी स्टील के होंगे। मानवीय हस्तक्षेप को कम करने के लिए रात के वक्त रोशनी के रंग भी मौके के मुताबिक स्वचालित तौर पर बदलती रहेंगी। निर्माण में जिंक क्लैडिंगएल्यूमीनियम पैनल का इस्तेमाल किया जाता है।