फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Skywalk facility will soon be available at New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगी स्काईवॉक की सुविधा

Tue, 04 Jan 2022 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Skywalk facility will soon be available at New Delhi Railway Station
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को स्काईवॉक की सुविधा मिलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद अब पैदल राहगीरों को सड़क पार नहीं करना होगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त 210 मीटर के स्काईवॉक पर 5 एंट्री-एग्जिट प्वाइंट होंगे। अजमेरी गेट की तरफ मौजूदा फुटओवर ब्रिज का यह विस्तार होगा, जिससे रोजाना लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन और उत्तरी रेलवे के साझा से स्काईवॉक का तोहफा जनवरी के अंत तक लोगों को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब 2.5 साल पहले स्काईवॉक को अमली जामा पहनाने के लिए टेंडर निकाला गया था। कोरोना काल में चुनौतियों की वजह से इस परियोजना में देरी हुई। स्काईवॉक के शुरू होने से अजमेरी गेट की तरफ रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं यात्रियों को आसानी से उपलब्ध होंगी। स्काईवॉक से निकलने पर कार पार्किंग, टू व्हीलर पार्किंग, येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अलावा मल्टी स्टोरी पार्किंग में भी वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो और ट्रेनों में सफर के लिए अलग-अलग टिकट काउंटर होंगे। वहीं, खूबसूरत रंगों की रोशनी भी स्काईवॉक के सौंदर्य में चार चांद लगाएगी। इसके तैयार होने पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को फ्लाइट में सफर करने के लिए सीधे एयरपोर्ट के लिए मेट्रो की सुविधा मिलेगी। दृष्टिबाधितों के लिए टेक्टाइल फ्लोरिंग होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (कारपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। जनवरी के अंत तक यात्रियों के लिए इसे शुरू किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed