फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   six terrorists arrested case delhi police Released two youths detained from UP, both were interrogated for several hours

गिरफ्त में छह आतंकी: यूपी से हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ा, दोनों से कई घंटे तक की गई पूछताछ

Wed, 15 Sep 2021 11:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Sep 2021 11:15 PM IST
सार

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उत्तर प्रदेश मूल के दो संदिग्ध आरोपियों मोहम्मद जमील उर्फ जमील खत्री और मोहम्मद इम्तियाज उर्फ कल्लू. को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। दोनों युवकों को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया है।

विज्ञापन
six terrorists arrested case delhi police Released two youths detained from UP, both were interrogated for several hours
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी से हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया है। स्पेशल सेल की टीम ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। दोनों से कई घंटों पूछताछ की गई थी।  गिरफ्तार आतंकियों से कोई लिंक सामने नहीं आने के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उत्तर प्रदेश मूल के दो संदिग्ध आरोपियों मोहम्मद जमील उर्फ जमील खत्री और मोहम्मद इम्तियाज उर्फ कल्लू. को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद जमील उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिला अंतर्गत ऊंचाहार इलाके का रहने वाला है, जबकि मोहम्मद इम्तियाज उर्फ कल्लू प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना इलाके का रहने वाला है। इन दोनों आरोपियों के बारे में यूपी एटीएस ने एक प्रेस नोट जारी दोनों को गिरफ्तारी करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों से बरामद हथियार पंजाब में ड्रोन से गिराए गए हथियारों सरीखे
आपको बता दें कि पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) और अंडरवर्ल्ड की ओर से भारत में त्योहारों के दौरान सीरियल धमाकों की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद गिरफ्तारी छह आतंकियों से पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों के पास जो हथियार व विस्फोटक मिला है, उनका पंजाब में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों से लिंक मिला है। माना जा रहा है कि हमले के लिए आतंकियों को हथियार ड्रोन के जरिए ही भेजे गए थे। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने दो कथित आतंकियों को और पूछताछ में हिरासत में लिया है। इनको जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। 

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जो आतंकी पकड़े हैं उनके पास से दो किलो आरडीएक्स, दो हथगोली, इटेलियन पिस्टल और कारतूस आदि विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकियों के कब्जे से बरामद विस्फोटक व हथियार भारत पाकिस्तान सीमा पर अमृतसर में ड्रोन से गिराए गए हथियारों से मेल खाते हैं।

पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन ने नौ अगस्त को अमृतसर में हथियार गिराए थे। पंजाब पुलिस को टिफिन बम, ग्रेनेड और 100 पिस्टल व कारतूस बरामद हुए थे। बाद में इस मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई थी। 

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी शुरूआती जांच है। जांच के बाद ही पता लगा कि ये हथियार ड्रोन से गिराए गए हथियारों से मेल खाते हैं या नहीं। इसके लिए एनआईए की सहायता ली जाएगी। अभी माना जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से बरामद हथियार ड्रोन से भारतीय सीमा में गिराए गए हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed