फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Six percent of GDP should be spent on education law: Sisodia

जीडीपी का छह फीसदी शिक्षा पर खर्च का कानून बने : मनीष सिसोदिया

Tue, 08 Sep 2020 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six percent of GDP should be spent on education law: Sisodia
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : Twitter
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र से जीडीपी का छह फीसदी शिक्षा पर खर्च करने का कानून बनाने की मांग रखी है। सिसोदिया सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित डिजिटल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर घंटे एक छात्र आत्महत्या करता है। परीक्षा परक शिक्षा का दबाव खत्म होना चाहिए। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अभी इसे लागू करने की कार्ययोजना का अभाव है। इस नीति को लागू करने पर अच्छी तरह चिंतन करके ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए, ताकि यह महज एक अच्छे विचार तक सीमित न रह जाए।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि 20 साल शिक्षा लेने के बाद भी 80 फीसदी छात्रों को रोजगार योग्य नहीं समझा जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वोकेशनल शिक्षा की बात कही गई है। अभी लगभग 80 फीसदी डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार के योग्य नहीं समझा जाता है। हमें सोचना होगा कि 20 साल की पढ़ाई के बाद भी हमारे बच्चे यदि रोजगार प्राप्त नहीं कर सके, तो कहां कमी रह गई। वोकेशनल और किसी अन्य विषय में स्नातक डिग्री में कोई अंतर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि आजादी के 73 साल बाद भी हम लॉर्ड मैकाले का नाम लेकर अपनी सरकारों की कमियां छिपाते हैं। वर्ष 1968 और 1986 में नई शिक्षा नीति बनाई गई। उन नीतियों का कार्यान्वयन नहीं करने की नाकामियों को छिपाने के लिए मैकाले का बहाना बनाया जाता है। आजादी के इतने साल बाद तक हमें अपनी शिक्षा नीति लागू करने से मैकाले ने नहीं रोका है। पिछली दो शिक्षा नीतियों का क्या किया गया, इस पर आत्ममंथन होना चाहिए। वहीं, उन्होंने नई शिक्षा नीति में छोटे बच्चों की शिक्षा को शामिल करने का स्वागत करते हुए कहा कि हमें शिक्षा के माध्यम से विकसित देशों का मुकाबला करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed