दिल्ली में स्थिति गंभीर: 115 निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड फुल, 90 फीसदी कोविड वार्ड के बेडों पर मरीज मौजूद
दिल्ली के 115 निजी कोविड अस्पतालों में करीब सभी आईसीयू बेड भर चुके हैं और 90 फीसदी कोविड वार्ड के बेडों पर मरीज मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों को अपने सभी आईसीयू और वार्ड बेड को 80 प्रतिशत आरक्षित करने का निर्देश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना से खराब होते हालातों के बीच सरकार ने नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों को कोविड के मरीजों के लिए 80 फीसदी बेड आरक्षित करने का आदेश दिया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कोविड मरीजों को इलाज मुहैया कराने के लिए कम से कम 80 फीसदी आईसीयू और वार्ड बेड आरक्षित रखे जाएं। इसके साथ ही सभी कोरोना मरीजों का डेटा प्रबंधन पोर्टल पर जारी करने के साथ बेड की जानकारी भी उपल्बध कराने के लिए कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के 115 निजी अस्पतालों में लगभग सभी आईसीयू बेड भर गए हैं।
वहीं, करीब 90 फीसदी वार्ड बेड भी भर चुके हैं। ऐसे में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कोविड का इलाज करने वाले दिल्ली के सभी नर्सिंग होम व 115 निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों के लिए 80 फीसदी बेड आरक्षित करने होंगे।
उधर, निहाल विहार पुलिस स्टेशन को आज नांगलोई स्थित मनसा राम अस्पताल से एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि उसके पास ऑक्सीजन सपोर्ट पर 35 कोरोना संक्रमित मरीज हैं और उसकी ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो रही है। उपलब्ध ऑक्सीजन की आपूर्ति एक घंटे से अधिक नहीं चलेगी।
Nihal Vihar Police Station today received a call from Nangloi-based Mansa Ram Hospital stating that it had 35 COVID patients on oxygen support & that its oxygen supply was depleting & the available oxygen supply would not last for more than one hour: Delhi Police (1/2)
— ANI (@ANI) April 18, 2021
जिसके बाद बाहरी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुधांशु धामा ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए दो टीमों को मुंडका और बवाना भेज दिया। उन्होंने कई अधिकारियों के साथ समन्वय किया और आपूर्तिकर्ताओं से ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने को कहा। 10 ऑक्सीजन सिलेंडर तुरंत आयोजित किए गए और डेढ़ घंटे बाद 10 और सिलेंडर अस्पताल पहुंचाया गया।
दिल्ली सरकार ने रेलवे से आनंद विहार और शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर कोविड बेड की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। जिसमें चिकित्सा स्टाफ और ऑक्सीजन की सुविधा हो। ऐसे 5 हजार बेड व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। जैसा पिछले साल किया गया था।Additional DCP, Outer Delhi Sudhanshu Dhama coordinated with several officials & sent 2 teams to Mundka & Bawana to arrange oxygen cylinders from suppliers. 10 oxygen cylinders were organised immediately & 10 more after half & hour & delivered to the hospital: Delhi Police (2/2)
— ANI (@ANI) April 18, 2021
Delhi government requests Railways to arrange COVID beds at Anand Vihar & Shakur Basti railway station with logistical support, medical staff & oxygen facilities on emergent basis & identify more facilities up to the level of 5,000 beds as was done last year
— ANI (@ANI) April 18, 2021
अस्पतालों में बेड खाली नहीं होने से कोरोना संक्रमित लोगों को इलाज के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को भर्ती होने के लिए एंबुलेंस में ही घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण और जीटीबी जैसे अस्पतालों में हालात काफी खराब है। एक ही बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। शनिवार देर रात लोकनायक अस्पताल के आपातकालीन विभाग के बाहर दो मरीजों ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
वहीं, दिल्ली सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बेड बढ़ाने की मांग की है। बताया गया कि अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार को साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया कहने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने की गति जारी है। ज्यादा चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत बढ़ गया है।