फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SIT arrested two more people

एसआईटी ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
SIT arrested two more people
नई दिल्ली। विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में 26 जनवरी को महिला से हुई हैवानियत के मामले में एसआईटी ने रविवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुख्य आरोपी राजेश और ऑटो मालिक दर्शन सिंह के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। आरोपी महिलाएं व लड़के पीड़िता को दर्शन सिंह के ऑटो में अगवा कर कड़कड़डूमा से कस्तूरबा नगर लेकर आए थे। राजेश की पत्नी व दो बेटियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस अब तक 12 महिलाओं, चार पुरुषों के अलावा तीन नाबालिग लड़कों व एक नाबालिग लड़की समेत कुल 20 लोगों को पकड़ चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि रविवार को आरोपी राजेश और दर्शन सिंह को विवेक विहार से गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 26 जनवरी को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कस्तूरबा नगर निवासी दर्शन सिंह के ऑटो में पीड़िता को अगवा कर लाए थे। छानबीन के दौरान दर्शन ऑटो समेत फरार था। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी ऑटो इलाके में पार्क कर फरार हो गया था। पुलिस ने ऑटो बरामद कर लिया था, लेकिन दर्शन फरार था। वहीं जांच में राजेेश की पत्नी और उसकी बेटियों से पूछताछ के बाद उसके नाम का खुलासा हुआ था। रविवार को एसआईटी ने आरोपियों को विवेक विहार से पकड़ लिया।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत पर भी एक अलग केस दर्ज किया था। उस मामले में पुलिस ने पहले से गिरफ्तार वर्षा व शालू को दूसरे मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed