{"_id":"6120fac83a551e7b510e55b1","slug":"sikhs-in-the-gurudwara-premises-in-afghanistan-are-safe-confirms-manjinder-singh-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: गुरुद्वारा में 300 सिख पूरी तरह सुरक्षित, नहीं हुई अपहरण की कोई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान: गुरुद्वारा में 300 सिख पूरी तरह सुरक्षित, नहीं हुई अपहरण की कोई घटना
Sat, 21 Aug 2021 06:38 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:38 PM IST
सार
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अफगानिस्तान के गुरुद्वारा में 300 सिख पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके साथ अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। इस तरह की घटनाओं से संबंधित खबर पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
मनजिंदर सिंह सिरसा
- फोटो : ANI
विस्तार
अफगानिस्तान में तालीबानी आतंक के बीच गुरुद्वारा परिसर से सिखों के अपहरण की घटना का दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के गुरुद्वारा में 300 सिख पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके साथ अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। इस तरह की घटनाओं से संबंधित खबर पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
मालूम हो कि अफगानिस्तान में तालिबान राज आते ही वहां के अल्पसंख्यक अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। उन लोगों की मदद करने के लिए हर संभव कदम भी उठाए जा रहे हैं।Around 300 Sikhs who are in the gurudwara premises in Afghanistan are safe. No incident like kidnapping has occurred with them. Any report regarding such an incident is false: Manjinder S Sirsa, President, Delhi Sikh Gurdwara Management Committee pic.twitter.com/tg4YFjbI4e
— ANI (@ANI) August 21, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
काबुल के रहने वाले स्थानीय सिखों का कहना है कि भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने अफगानिस्तान के करता-परवान में गुरुद्वारा सिंह सभा से करीब 60 हिंदुओं और सिखों को सुरक्षित स्थान पर भेजा है।
इनमें से कई सिखों ने कहा है कि वे कनाडा या अमेरिका में भेजे जाने के बजाय भारत जाना पसंद करेंगे, क्योंकि वहां पर स्थिति ज्यादा बेहतर हैं।