फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shraddha killer pleads with the court

श्रद्धा के कातिल की कोर्ट से गुहार: स्टडी के लिए दी जाए किताब और पेंसिल, बोला- नोट्स बनाने में मिलेगी मदद

Mon, 13 Feb 2023 04:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Feb 2023 04:30 PM IST
सार

आरोपी आफताब के वकील एमएस खान द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि आफताब को अपने एजुकेशन सर्टिफिकेट के लिए पढ़ाई करने के लिए संबधित किताबें दी जाएं। जिससे आफताब अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट की एक सॉफ्ट कॉपी भी आफताब को दी गयी है।

विज्ञापन
Shraddha killer pleads with the court
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अदालत में आरोप पत्र व फुटेज को उचित तरीके से उपलब्ध कराने की मांग करते हुए दो आवेदन दाखिल किए है। आरोपी ने अपना शिक्षा प्रमाण पत्र जारी करने की भी मांग की है। उसने कहा कि वह अपनी उच्च शिक्षा जारी रखना चाहता है।

विज्ञापन

 


आफताब की ओर से अधिवक्ता एमएस खान ने आवेदन दाखिल कर कहा है कि जो ई-आरोप पत्र उसे दिया गया है वह सही तरीके से नहीं है और इसे पढ़ा नहीं जा सकता है। आरोप पत्र वाली पेन ड्राइव ओवरलोडेड है और किसी भी उन्नत कंप्यूटर से पढ़ी नहीं जा सकती है। उक्त पेन ड्राइव में फुटेज को गलत तरीके से रखा गया है। इसलिए जांच अधिकारी को उसे फोल्डर के हिसाब से आरोप पत्र व अलग पेन ड्राइव में फुटेज मुहैया कराने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन

 


आफताब ने यह भी कहा है कि उसके पास आरोप पत्र की एक प्रति है, लेकिन उसके पास पेन, पेंसिल या नोटबुक जैसी लेखन सामग्री नहीं है। वह अपने वकील की सहायता करना चाहता है इसलिए उसे तत्काल लेखन सामग्री की आवश्यकता है। आवेदन में जेल अधिकारियों से उसे ये चीजें मुहैया कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साकेत कोर्ट ने 7 फरवरी को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था। साथ ही दस्तावेजों की जांच के लिए 21 फरवरी निर्धारित किया था। दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ 6629 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोपी आफताब को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। आरोप पत्र आईपीसी की धारा 302 व 201 और अन्य धाराओं के तहत दाखिल की गई है। आफताब पर महरौली इलाके में मई 2022 में अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। कथित गला घोंटने के बाद उसने कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे।


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed