फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shot at students protesting against CAA in Jamia

जामिया में सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर चलाई गोली

Fri, 31 Jan 2020 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shot at students protesting against CAA in Jamia
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)और एनआरसी के विरोध में बृहस्पतिवार दोपहर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक पैदल मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही एक लड़के ने तमंचा निकालकर ‘यह लो आजादी’ कहते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चला दी। हाथ पर गोली लगने से जम्मू कश्मीर निवासी जामिया का छात्र शादाब फारूक घायल हो गया। गोली चलाने के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए पीछे खड़ी पुलिस की ओर पहुंच गया। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उधर, घायल छात्र को तत्काल होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां से एम्स के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से जामिया मिल्लिया कैंपस में तनाव का माहौल हो गया। देर शाम तक पुलिस ने होली फैमिली अस्पताल के सामने बेरीकेड लगाकर छात्रों को रोका हुआ था, लेकिन वे राजघाट जाने की जिद पर अड़े थे। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आरोपी को ग्रेटर कैलाश थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि वह गौतमबुद्धनगर जिले (उत्तरप्रदेश) के जेवर का रहने वाला और नाबालिग है। फेसबुक पोस्ट पर खुद को रामभक्त बताने वाला नाबालिग हिंदुवादी विचारधारा से प्रेरित बताया जा रहा है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी (सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे छात्र) की ओर से दोपहर 12.00 बजे पैदल मार्च का आह्वान किया गया था। इसमें जामिया, एएमयू, जेएनयू, डीयू और कई छात्र संगठन शामिल थे। करीब 12 बजे जामिया के गेट नंबर-7 पर भारी संख्या में छात्र जुटने लगे। करीब 12.55 बजे भारी संख्या में छात्रों ने राजघाट की ओर कूच करना शुरू किया। हालांकि पुलिस ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग पर होली फैमिली अस्पताल के सामने बेरीकेड लगाकर छात्रों को रोकने की योजना बनाई हुई थी। छात्र कुछ दूर ही चले थे कि छात्रों के बीच से ही निकले एक लड़के ने तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। उसने मार्च में शामिल छात्रों की तरफ तमंचा तान दिया और कहने लगा ‘मैं देता हैं तुम्हे आजादी, यह लो तुम्हारी आजादी’ यह कहकर गोली चला दी। पूरी घटना मौके पर मौजूद टीवी चैनलों के कैमरों और छात्रों के मोबाइल में कैद हो गई। बाद आरोपी खुद ही पीछे हटता हुआ पुलिस के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

शाहीन बाग का खेल खत्म, मेरे घर का ख्याल रखना...
पुलिस के अनुसार वारदात से चंद मिनट पहले आरोपी ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाकर पोस्ट की। पोस्ट में शाहीन बाग का खेल खत्म होने और मेरे घर का ख्याल रखने की बात कही है। इस घटना के बाद मार्च कर रहे छात्रों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने छात्रों को होली फैमिली अस्पताल के सामने रोका हुआ था। देर शाम तक छात्र राजघाट जाने की जिद पर अड़े हुए थे। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed