फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shiromani akali dal protest near pakistan high commision

शिरोमणि अकाली दल का पाकिस्तान हाई कमीशन के सामने प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2020 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Shiromani akali dal protest near pakistan high commision
सिख समुदाय की युवती का धर्म परिवर्तन करा इस्लाम कुबूल करवाए जाने का विरोध करते लोग। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को पाकिस्तान हाई कमीशन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारेबाजी की। वह पाकिस्तान स्थित पंजा साहिब के हेड ग्रंथी की अगवा बेटी को तुरंत घरवालों को सौंपने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में महिला विंग की कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। अकाली नेताओं ने पाकिस्तान हाई कमीशन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हेड ग्रंथी की बेटी को तुरंत रिहा कर उनके परिवार के हवाले किया जाए। लड़की के पिता ने रो-रोकर दुनिया को अपनी आप-बीती सुनाई, लड़की की भी वीडियो डाली गई है कि उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार राक्षसी रूप धारण कर चुकी है। हैरानी वाली बात तो यह है कि 17 वर्षीय नाबालिग को जबरन उठाकर ले गए।
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि पाकिस्तान में सिखों की बेटियां अगवा की जा रही हैं। पहले ननकाणा साहिब और अब पंजा साहिब गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी की बेटी अगवा की गई है। यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि सिख लड़कियां स्वयं धर्म परिवर्तन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नापाक इरादों की वजह से 95 फीसदी सिख पाकिस्तान छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed