फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shakti Naidu gang gangster Satish Tripathi arrested

शक्ति नायडू गिरोह गैंगस्टर सतीश त्रिपाठी गिरफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Shakti Naidu gang gangster Satish Tripathi arrested
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शक्ति नायडू गिरोह के अंतरराज्यीय गैंगस्टर सतीश त्रिपाठी उर्फ राहुल (31) को प्रतापगढ़, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान में हत्या के प्रयास समेत चार केस दर्ज हैं और चारों केसों में भगोड़ा घोषित है। आरोपी ने बीबीए किया हुआ है और एमबीए की पढ़ाई के दौरान ही गैंगस्टर शक्ति नायडू के संपर्क में आ गया और गिरोह में शामिल हो गया।
विज्ञापन

अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव के अनुसार, शाखा के एसीपी मनोज दीक्षित की टीम को 29 जून को सूचना मिली थी कि सतीश त्रिपाठी प्रतापगढ़ में छिपा हुआ है। एसआई कृष्ण कुमार व एसआई चंदन कुमार की टीम ने 30 जून की रात को दबिश देकर करणपुर, सिविल लाइंस प्रतापगढ़ निवासी सतीश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2012 में दिल्ली आया था और छत्तरपुर, दिल्ली स्थित आईआईपीएम में एमबीए में दाखिला लिया। वह तिलक लोहिया के घर में किराए पर रहने लगा। तिलक लोहिया के जरिए वह शक्ति नायडू के संपर्क में आया और उसके बाद उसके गिरोह में शामिल हो गया। शक्तिू नायडू बाद में एक एनकाउंटर में मारा गया था।
विज्ञापन

जनवरी, 2014 में सतीश ने साथियों के साथ लाजपत नगर इलाके में दिनदहाड़े लूटपाट की थी। इसमें सभी आरोपी गिरफ्तार हुए थे। सतीश को जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके पिता एलआईसी एजेंट थे। वर्ष 2009 में किडनी खराब होने से पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed