फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sexual abuse of girls in PG, Delhi Women's Commission strict

Delhi News: पीजी में लड़कियों के साथ यौन शोषण, दिल्ली महिला आयोग सख्त

Mon, 26 Jun 2023 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse of girls in PG, Delhi Women's Commission strict
आयोग ने दिल्ली पुलिस को समन जारी किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने पेइंग गेस्ट (पीजी) में लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले में कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को 19 जून को नोटिस भेजकर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई थी, मगर दिल्ली पुलिस ने जवाब दाखिल नहीं किया। आयोग को हडसन लेन स्थित एक पीजी में लड़कियों के साथ यौन शोषण की शिकायत मिली है।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि 12 जून की आधी रात वह अपने पीजी की बालकनी में दोस्तों के साथ खड़ी थी, तभी पीजी के सामने एक लड़का घूर रहा था। कुछ देर बाद उसने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। आयोग ने मौरिस नगर थाने के एसएचओ को 28 जून को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed